मथुरा में होली के दौरान महिलाओं के साथ अभद्रता का 2024 का पुरानावीडियोहालियाभ्रामकदावेसेवायरल…

Misleading Social

मथुरा होली विश्व प्रसिद्ध है। इस बार मथुरा होली खेलने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस संदर्भ में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  इसमें एक युवती को यह बोलते हुए दिखाया गया है कि होली के नाम पर यहां लड़कियों के प्राइवेट पार्ट को लोग टारगेट करते हैं। वही वायरल वीडियो में पिचकारी से युवतियों के पीछे पानी फेंकते हुए भी देखा जा सकता है। इस वीडियो को इस साल का बताकर शेयर किया जा रहा  हैं।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- कोई होली वोली नही…बस लड़कियों के प्राइवेट पार्ट को छू रहे हैं…बदतमीजी कर रहे हैं…लड़कियों के हिप्स और ब्रेस्ट पर टारगेट कर रहे हैं…मथुरा की होली में महिलाओं का दुःख

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…  

 पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल  वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में वायरल वीडियो हमें   ‘धुमक्‍कड़ लाडली’ नाम के एक इंस्‍टाग्राम हैंडल पर मिला। वीडियो को 25 फरवरी 2026 को अपलोड किया गया है। लेकिन   इसे 2024 का नंदगांव का वीडियो बताया गया।

सर्च करने पर हमें वायरल वीडियो का बड़ा वर्जन ‘धुमक्‍कड़ लाडली’ नाम के ही यूट्यूब चैनल पर मिला। इसे 25 मार्च 2024 को अपलोड करते हुए बताया गया कि नंदगांव में 2024 में महिला यूट्यूबर को किस प्रकार के अनुभव से गुजरना पड़ा।

सर्च के दौरान हमें लाइव हिंदुस्तान  की वेबसाइट पर एक खबर मिली। 2 मार्च 2026 की इस खबर में बताया गया कि मथुरा की 5000 वर्ष पुरानी परंपरा लट्ठमार और लड्डू होली की छवि खराब करने की कोशिश करने वाले सात यूट्यूबर्स अब पुलिस के शिकंजे में हैं।

जांच में हमें अन्य एक खबर मिली जिसमें त्रकार पीयूष राय उन नौ लोगों में शामिल हैं जिनके खिलाफ एक वीडियो साझा करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का दावा है कि यह वीडियो पुराना था, लेकिन इसे मथुरा-वृंदावन में हाल ही में हुए होली समारोह के रूप में प्रस्तुत किया गया था। यह एफआईआर 28 फरवरी को मथुरा जिले के बरसाना पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी। शिकायत के अनुसार, यह वीडियो 26 और 27 फरवरी को व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर किया गया था।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, मथुरा में महिलाओं के साथ होली में अभद्रता के नाम पर वायरल वीडियो 2024 का है जिसे अभी का बताकर भ्रम फैलाया जा रहा है।

Avatar

Title:मथुरा में होली के दौरान महिलाओं के साथ अभद्रता का 2024 का पुराना वीडियो हालिया भ्रामक दावे से वायरल…

Fact Check By: Sarita Samal 

Result: Misleading