राष्ट्रपति की उपस्थिति में राहुल गांधी के बैठे रहने की पुरानी तस्वीर, झूठे दावों के साथ सोशल मीडिया पर प्रसारित

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का एक वीडियो ग्रैब इंटरनेट पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है। इस तस्वीर में उन्हें कथित तौर पर राष्ट्रपति के सामने एक कुर्सी पर बैठे हुए दिखाया गया है। यह वीडियो ग्रैब साझा करते हुए, कई उपयोगकर्ता राहुल गांधी पर तंज कस कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि राहुल गांधी प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए राष्ट्रपति के सामने खड़े होने के बजाय बैठ गए। पोस्ट के साथ लिखा कैप्शन इस प्रकार है…
कैसा मूर्ख नेता है यह जिसे यह भी मालूम नहीं की जबतक राष्ट्रपति बैठ नहीं जाते तबतक कोई बैठ नहीं सकता, सबको उनके सम्मान में खड़े रहना चाहिए। यह साबित करता है की नेहरू–गांधी घराना खुद को देश का सर्वेसर्वा समझता है, जिसके सामने राष्ट्रपति का भी कोई सम्मान नहीं और ऊपर से यह घमंडी संविधान की (कोरी) किताब लहराते हुए संविधान और जनतंत्र को बचाने की बात करता है। यह भूल जाता है की उसी संविधान ने महामहिम राष्ट्रपति देश के सर्वोच्च और प्रथम नागरिक होते है।

अनुसंधान से पता चलता है कि…
हमने जांच की शुरुआत में सबसे पहले वायरल तस्वीर को गूगल लेंस से सर्च किया। परिणाम में हमें 25 नवंबर 2024 को आजतक के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया हुआ एक वीडियो रिपोर्ट मिला। वीडियो के साथ लिखे कैप्शन के अनुसार, यह संविधान दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा संस्कृत और मैथिली भाषा में आयोजित संविधान का था। इसमें हमने एक मिनट की टाइमलाइन पर उसी हिस्से को देखा, जिसका स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। पूरे वीडियो के अनुसार,यह स्पष्ट हुआ कि विमोचन के दौरान राष्ट्रपति समेत सभी नेता खड़े थे। लेकिन तभी राहुल गांधी कुछ ही सेकंड के लिए अपनी कुर्सी पर बैठ जाते हैं। जैसे ही उन्हें अपन गलती का अहसास होता है, वे तुरंत खड़े हो जाते हैं। यह सब कुछ एक ही सेकंड के भीतर हुआ था।
इसके साथ ही हमने संसद टीवी के यूट्यूब चैनल पर 26 नवंबर 2024 को अपलोड किया हुआ पूरा वीडियो देखा। इसमें 28वें मिनट के बाद वायरल स्क्रीनशॉट वाला हिस्सा देखा जा सकता है। पता चलता है कि पिछले साल संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने विशेष स्मारक सिक्के का विमोचन किया था। इस विमोचन के बाद राहुल गांधी कुछ सेकंड के लिए अपनी कुर्सी पर बैठे। लेकिन सबकी ओर देखते और अपन गलती का अहसास करते हुए वे जल्द ही खड़े हो जाते हैं।
हमें डीडी न्यूज़ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी यह वीडियो मिला। जिसके अनुसार,पिछले साल संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने विशेष स्मारक सिक्के का विमोचन किया था।
निष्कर्ष
तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने बैठे राहुल गांधी का वायरल वीडियो ग्रैब हालिया नहीं बल्कि, पिछले साल का है। जब संविधान दिवस के मौके पर आयोजित विमोचन कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी कुछ सेकंड के लिए गलती से बैठ गए थें। लेकिन वे तुरंत ही अपनी गलती का एहसास करते हुए उठ गए थें। उसी समय के वीडियो ग्रैब को अब राहुल गांधी के खिलाफ दुष्प्रचार की मंशा से फैलाया जा रहा है।
Title:राष्ट्रपति के सामने बैठे राहुल गांधी का एक साल पुराना वीडियो ग्रैब हालिया व भ्रामक दावे से वायरल…
Fact Check By: Priyanka SinhaResult: Misleading


