अल्लू अर्जुन लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस गठबंधन के लिए प्रचार नहीं कर रहे हैं, दावा सरासर फर्जी है…

False Political

अल्लू अर्जुन को न्यूयॉर्क में 40वीं वार्षिक इंडिया डे परेड कार्यक्रम का ग्रैंड मार्शल बनाया गया था, उसी वीडियो को कांग्रेस गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार से जोड़ा जा रहा है।

अभिनेता अल्लू अर्जुन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। इसमें वो लोगों का अभिवादन करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं वीडियो में अल्लू अर्जुन के साथ उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी भी मौजूद है। यूज़र ने वीडियो को इस दावे से साझा किया है कि, अब अल्लू अर्जुन लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांगेस गठबंधन के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। 

साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन उतरे चुनावी मैदान में कांग्रेस गठबंधन के लिए कर रहे है चुनाव प्रचार।

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत में संबंधित कीवर्ड टाइप किया। परिणाम में हमें इंडिया ग्लिट्ज़ तेलुगु के यूट्यूब चैनल पर वही वायरल वीडियो का पूरा वर्जन मिला। जिसके साथ कैप्शन में लिखा था कि ग्रैंड मार्शल के रूप में अल्लू अर्जुन ने न्यूयॉर्क में 40वीं इंडियन परेड में भाग लिया। ये वीडियो 22 अगस्त 2022  में अपलोड देख सकते हैं। 

आर्काइव

फिर हमें 22 अगस्त 2022 को प्रकाशित दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट मिली। जिसमें बताया गया है वो अमेरिका के न्यूयॉर्क दौरे पर थें, जहां उन्होंने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर से मुलाकात की थी। यहां उनको 40वीं वार्षिक इंडिया डे परेड कार्यक्रम का ग्रैंड मार्शल बनाया गया था। साथ ही इस प्रशस्ति पत्र में अल्लू के अभिनय और डांस को सराहा गया था।

आर्काइव

दैनिक जागरण की इसी रिपोर्ट में अल्लू अर्जुन का एक्स हैंडल शेयर किया गया है। इसमें उनके द्वारा उन्हें मिले सम्मान को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा है कि न्यूयॉर्क शहर के मेयर से मिलकर खुशी हुई। बहुत स्पोर्टिव सज्जन. सम्मान के लिए धन्यवाद श्री एरिक एडम्स।

आर्काइव

हम इसी वायरल वीडियो को अभिनेता अल्लू अर्जुन ने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड किया हुआ देख सकते हैं। जिसके साथ जानकारी दी गई है कि वीडियो न्यूयॉर्क में 40वें इंडिया डे परेड का ही है।

आर्काइव

इसके आलावा हम इंडिया टीवी  द्वारा इस खबर को कवर किया देख सकते हैं।

आर्काइव

इससे हम कह सकते हैं कि अल्लू अर्जुन का वायरल वीडियो पुराना है, जो न्यूयॉर्क के दौरे का है। इसका लोकसभा चुनाव 2024 के कांग्रेस गठबंधन के लिए प्रचार से कोई संबंध नहीं है।

निष्कर्ष 

तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि, लोकसभा चुनाव में अल्लू अर्जुन द्वारा कांग्रेस गठबंधन के लिए प्रचार किए जाने की झूठी ख़बर फैलाई जा रही है। वीडियो असल में पुराना है, जब अल्लू अर्जुन ने न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उनको वहां ग्रैंड मार्शल की उपाधि से भी सम्मानित किया गया था। उसी वीडियो को हाल का बताया जा रहा है। 

Avatar

Title:अल्लू अर्जुन लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस गठबंधन के लिए प्रचार नहीं कर रहे हैं, दावा सरासर फर्जी है…

Fact Check By: Priyanka Sinha 

Result: False