यह वीडियो डिजिटली एडिट किया गया है। इसमें अलग से आवाज़ डाली गयी है। शिवराज सिंह और सारे संत- महात्मा इसमें कोविड महामारी पर चर्चा कर रहे है।

शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में वो सभी संतों और महत्माओं को आने वाले चुनाव में भाजपा के लिये प्रचार करने के लिये कह रहे है। वे संतों से कह रहे है कि जैसे वे सनातन धर्म का प्रचार- प्रसार कर रहे है वैसे ही भाजपा का भी करें। इसपर संत उन्हें कहते है कि वे सनातन धर्म के प्रचारक है और धर्म का प्रचार- प्रसार हमेशा करते रहेंगे। फिर वे शिवराज सिंह से कहते है कि प्रदेश की जनता उनके कार्यों से काफी नाराज़ है और इस बार भाजपा की सीट निकलना काफी मुश्किल लग रहा है। ऐसा लग रहा है कि इस बार भाजपा केवल 50- 60 सीटों में ही सिमट जायेगी। इसके साथ दावा किया जा रहा है कि संतों ने शिवराज सिंह को भाजपा के लिये प्रचार करने से इंकार कर दिया है।

वायरल हो रहे वीडियो के साथ यूज़र ने लिखा है,“वायरल वीडियो। संत महात्माओं ने शिवराज और बीजेपी के पक्ष में प्रचार करने से किया इंकार, संत बोले इस बार बीजेपी 50 सीटों में ही सिमट जायेगी।“

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि...

इस वीडियो को ध्यान से देखने पर हमने पाया कि इसमें शिवराज सिंह के साथ बैठे हुये शख्स ने मास्क लगाया हुआ है। शिवराज सिंह ने अपना मास्क नीचे कर रखा है। इससे हमने अनुमान लगाया कि यह कोविड के समय का वीडियो हो सकता है। हमने फेसबुक पर कीवर्ड सर्च किया तो हमें 28 अप्रैल 2020 को पंजाब केसरी मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़ के पेज पर इस वीडियो का लंबा वर्जन देखने को मिला। हमने देखा कि उसमें शिवराज सिंह और बाकी सारे संत कोविड महामारी को कैसे दूर कर सकते है इसपर चर्चा की। इस वीडियो के साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि कोरोना संकट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संतों से चर्चा की।

इसमें ये लोग चुनाव या प्रचार प्रसार की बात नहीं कर रहे है।

4 अप्रैल 2020 को प्रकाशित टाइम्स ऑफ इंडिया के वेबसाइट पर बताया गया है कि कोविड महामारी के सिलसिले में शिवराज सिंह चौहान ने संतो के साथ वीडियो कांफरेन्स के ज़रिये चर्चा की। उन्होंने संतों से आग्रह किया कि वे लोगों को कोरोना वायरस के बारे में बताये और उसके प्रसार को रोकने के तरीकों पर लोगों में जागरूकता बढ़ाये। उन्होंने संतों से कहा कि वे लोगों से लॉकडाउन के दिशा- निर्देशों का पालन करें और सोशल डिस्टन्स बरकरार रखें। उन्होंने संतों से आग्रह किया कि लोगों को त्यौहार जैसे राम नवमी, गुड फ्राइडे, महावीर जयंती पर घर पर ही रहे और बाहर न निकलें। वे लोगों से ये भी कहने को कह रहे कि कोरोना वॉरियर जैसे डॉक्टर, नर्स, पुलिस, नगर निगम के कर्मचारी, इन लोगों से दुर्व्वहार न करें।

इसमें कही भी ऐसा नहीं लिखा है कि उन्होंने चुनाव के प्रचार- प्रसार की बात की हो।

निष्कर्ष:

तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया दावा गलत है। यह वीडियो डिजिटली एडिट किया गया है। इसमें अलग से आवाज़ डाली गयी है। इसमें शिवराज सिंह कोविड महामारी के बारें में बात कर रहे है।

Avatar

Title:क्या संतों ने शिवराज सिंह चौहान को भाजपा के लिए प्रचार करने से इंकार कर दिया और कहा कि भाजपा की केवल 50 सीटे आएगी?

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: Altered