दिल्ली के प्रगति मैदान में 9 से 10 सितंबर तक जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर किया जा रहा है। जिसमें सड़क के बगल के घर हैं जिन्हें #G20India और ग्रीन शेड नेट के बैनर से ढक दिया गया है। दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में होने जा रही जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए सरकार ने गंदे फुटपाथ को ग्रीन कपड़े से कवर किया।

वायरल पोस्ट के साथ यूजर ने लिखा है- आप #G20Summit2023 के लिए गंदे फुटपाथ को कवर कर सकते हैं......लेकिन आप गरीबी को कैसे कवर/छिपाएंगे? प्रधानमंत्री जी..??

ट्विटर

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल तस्वीर का रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में हमें वायरल तस्वीर नेशनलहेराल्डइंडिया के पेज पर मिली। वायरल तस्वीर के साथ खबर 17 दिसंबर 2022 को प्रकाशित किया गया है।

प्रकाशित खबर के अनुसार दिसंबर 2022-जनवरी 2023 में मुंबई में आयोजित जी20 इवेंट के लिए अधिकारियों द्वारा घरों को कवर किया गया था। ये विशेष तस्वीरें हाल की नहीं हैं। ये तस्वीरें मुंबई की है।

प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह मुंबई की पुरानी तस्वीर है। तस्वीर का दिल्ली से कोई संबंध नहीं है।

दिल्ली में G-20 शिखर सम्मेलन से पहली ढकी गईं झुग्गी-झोपड़ियां-

दिल्ली में G-20 शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। दिल्ली को खूबसूरत बनाने के लिए विभाग और अधिकारी जी-जान से जुटे हैं। साथ ही प्रमुख सड़कों पर झुग्गी-झोपड़ियों को हरे रंग के कपड़ों से ढका गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि बाहरी अतिथियों की नजर इन झुग्गी-झोपड़ियों पर न पड़े, इसलिए इनको ढका गया है। कुछ लोग इसे सुरक्षा से भी जोड़ रहे हैं।

वहीं ऐसा पहली बार नहीं है। पिछले साल दिसंबर में भी मुंबई में G-20 से जुड़े कार्यक्रम के दौरान झुग्गी-झोपड़ियों को छिपाया गया था।

निष्कर्ष-

तथ्य-जांच के बाद, हमने पाया कि मुंबई की एक पुरानी तस्वीर को दिल्ली की हालिया G-20 शिखर सम्मेलन का बता कर साझा किया जा रहा है।

Avatar

Title:मुंबई की पुरानी तस्वीर को दिल्ली की हालिया G-20 शिखर सम्मेलन का बता कर साझा किया जा रहा है।

Written By: Saritadevi Samal

Result: False