धारचूला के इस विडियो में परी को एनीमेशन कर जोड़ा गया है।

False National

२१ जुलाई २०१९ को भरतु की ब्वारी By NavalKhali नामक एक फेसबुक पेज ने एक विडियो पोस्ट किया जिसके शीर्षक में लिखा गया है कि देखिये – वाइरल वीडियो , जिसमे धारचूला में परी दिखने का दावा किया जा रहा है !!! इस विडियो में हम एक पहाड़ी दृश्य देख सकते है जहाँ कुछ लोगों को हम आसमान में उड़ते हुए एक परी  के तरफ इशारा करते हुए देख सकते है | इस विडियो के माध्यम से दावा किया जा रहा है कि यह विडियो उत्तराखंड के धारचूला का है जहाँ हम आसमान में परी को उड़ते हुए देख सकते है | इस विडियो को देवभूमि का चमत्कार मानते हुए सोशल मीडिया पर काफ़ी तेजी से साझा की जा रही है | फैक्ट चेक किये जाने तक यह विडियो लगभग २०० प्रतिक्रियाएं प्राप्त कर चुका था। 

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव विडियो 

क्या वास्तव में धारचूला के पहाड़ों के बीच परी को उड़ते हुए देख सकते है? हमने इस विडियो की सच्चाई जानने की कोशिश की |

संशोधन से पता चलता है कि…

जांच की शुरुआत हमने इस विडियो को इनविड टूल का इस्तेमाल करते हुए छोटे कीफ्रेम्स में तोड़कर गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने से की | परिणाम से हमें कोई पुख्ता जानकारी प्राप्त नही हुई | इसके पश्चात हमने इस पोस्ट के कमेंट में जानकारी ढूँढने की कोशिश की | हमें चन्द्र शेखर भारती नामक एक फेसबुक यूजर द्वारा किया गया कॉमेंट मिला ।इस कमेंट में लिखा गया है कि “यह परी  अब धारचूला से आगे बढ़ चुकी है |” इस कमेंट के साथ एक विडियो भी संग्लित की गई है |

आर्काइव लिंक 

इस विडियो में हम वायरल विडियो में दिखाई गयी परी  को देख सकते है परंतु पीछे हमें पहाड़ का कोई दृश्य नज़र नही आता है बल्कि पीछे किसी मोहल्ले का दृश्य देखा जा सकता है| इस विडियो में हम बैकग्राउंड में वही आवाज़ सुन सकते है जो वायरल विडियो में भी सुना जा सकता है |

एक तुलनात्मक वीडीयो में आप यह नीचे देख सकते हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि वायरल विडियो के साथ छेड़छाड़ करते हुए एक परी का एनीमेशन जोड़ा गया है व साथ में बैकग्राउंड का ऑडियो भी जोड़ा गया है | 

इसके पश्चात हमने यूट्यूब पर अलग अलग कीवर्ड्स के माध्यम से इस विडियो को ढूँढा जिसके परिणाम से हमें कुछ पुख्ता नही मिला, परंतु हमें टेक्निकल कासिम नामक एक यूट्यूब यूजर द्वारा प्रकाशित विडियो मिला, इस विडियो का शीर्षक है कि “टिक टोक पर आसमान में उड़ते हुए भूत कैसे बनाते है | स्काई घोस्ट फ्लाइंग एडिटिंग |” इस विडियो के माध्यम से हम सीख सकते है कि टिक टोक में किस तरह हम विडियो एडिट करते हुए आसमान में भूत या परी जैसी आकृतियाँ बना सकते हैं । इस एनीमेशन को केन मास्टर के माध्यम से बनाया जाता है | एक बैकग्राउंड विडियो को खींचते हुए केन मास्टर के माध्यम से एक परी को एनीमेशन विडियो में जोड़ दिया गया है | साथ ही यह भी कहा गया है कि यह विडियो ज्यादा से ज्यादा प्रतिक्रियाएं प्राप्त करने के लिए बनाया गया है। इस विडियो में भी हम वही बैकग्राउंड ऑडियो को सुन सकते है | इससे हम यह कह सकते है कि वायरल विडियो का ऑडियो भी छेड़छाड़ करते हुए जोड़ा गया है |

निष्कर्ष: तथ्यों के जांच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | वायरल विडियो में परी  की एनीमेशन को एडिट करते हुए जोड़ा गया है | मूल विडियो में असल में ऐसा कोई भी परी  नही दिखाई देती है |

Avatar

Title:धारचूला के इस विडियो में परी को एनीमेशन कर जोड़ा गया है।

Fact Check By: Aavya Ray 

Result: False