इस वीडियो में भाजपा नेता अश्विनी चौबे किसानों के लिये नहीं रो रहे है..जानिये इस वीडियो का पूरा सच…

Missing Context Political

इस वीडियो में अश्विनी चौबे भाजपा नेता परशुराम चतुर्वेदी के निधन पर रो रहे थे। वे किसानों के लिये नहीं रहो रहे थे।

केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता अश्विनी चौबे के प्रेस कॉन्फरेंस का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप उन्हें बुरी तरह रोते हुये देख सकते है। उसमें वे रोते- रोते कुछ कह रहे है और “किसान” यह शब्द सुनायी दे रहा है। इस वजह से दावा किया जा रहा है कि वे किसानों के लिये रो रहे है। इस वीडियो को शेयर कर लोग कह रहे है कि किसानों की अवस्था देखकर भाजपा नेता रो रहे है और कह रहे है कि बहुत दुख हो रहा है।

वायरल हो रहे पोस्ट में यूज़र ने लिखा है,“बिहार| किसानों की बात करते हुए फफक-फफक कर रो पड़े केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, कहा- बहुत दुखी हूं।“

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस वीडियो की जाँच हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च कर की। हमें यही वीडियो 16 जनवरी को न्यूज़18 इंडिया के चैनल पर प्रसारित किया हुआ मिला। उसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे प्रेस कॉन्फरेंस के दौरान फूट- फूटकर रोये। वे भाजपा नेता परशुराम चतुर्वेदी के निधन पर रो रहे थे। रोते हुये उन्होंने कहा कि परशुराम चतुर्वेदी ने किसानों के लिये कुर्बानी दी है। वे चार दिनों से भूखे- प्यासे आमरण अनशन पर बैठे हुये थे। इसमें साफ तौर पर बताया गया है कि वे आंदोलन में उपवास पर बैठे परशुराम चतुर्वेदी के निधन पर शोक मना रहे थे।

आर्काइव लिंक

16 जनवरी को प्रकाशित नवभारत टाइम्स के वेबसाइट पर भी इस बारें में रिपोर्ट प्रकाशित की गयी है। उसमें बताया गया है कि पटना स्थित भाजपा दफ़्तर में अश्विनी चौबे ने पत्रकारों से बात की। उस समय वे रो पड़े। उन्होंने बताया कि वे परशुराम चतुर्वेदी की मृत्यू से बहुत दुखी है। परशुराम चतुर्वेदी उत्तर प्रदेश के बक्सर में 86 दिनों से ज्यादा समय से अपनी जमीन के उचित मूल्य और मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। अश्विनी चौबे ने प्रेस कॉन्फरेंस में कहा कि परशुराम चतुर्वेदी ने किसानों के लिये कुर्बानी दी है। 

इससे हम कह सकते है कि वे किसानों के लिये नहीं रो रहे थे।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। भाजपा नेता अश्विनी चौबे परशुराम चतुर्वेदी के निधन पर रो रहे थे, वे किसानों के लिये नहीं रो रहे है।

Avatar

Title:इस वीडियो में भाजपा नेता अश्विनी चौबे किसानों के लिये नहीं रो रहे है..जानिये इस वीडियो का पूरा सच…

Fact Check By: Samiksha Khandelwal 

Result: Missing Context