यह दावा गलत है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा असल में कह रहे है कि राजस्थान से भ्रष्टाचार को खत्म करना उनकी प्रमुख प्राथमिकता होगी।

हाल ही में राजस्थान के मुख्यमंत्री बने भाजपा के भजनलाल शर्मा की पहली प्रेस कॉन्फरेंस का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप उन्हें कहते हुये सुन सकते है कि “भ्रष्टाचार हमारी प्रमुख रूप से प्राथमिकता है।“ इसके साथ दावा किया जा रहा है कि भजनलाल शर्मा कह रहे है कि राजस्थान में भ्रष्टाचार करना उनकी प्रमुख रूप से प्राथमिकता होगी।

वायरल हो रहे पोस्ट में यूज़र ने लिखा है, “भ्रष्टाचार हमारी प्रमुख प्राथमिकता होगी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल जी। कभी- कभी गलती से भी सच निकल जाता है।

फेसबुक

अनुसंधान से पता चलता है कि...

इस वीडियो में फर्स्ट इंडिया न्यूज़ का चिन्ह दिया हुआ है। इससे हम समझ गये कि यह फर्स्ट इंडिया न्यूज़ की रिपोर्ट है। फिर इसमें यह भी लिखा हुआ है कि भजनलाल शर्मा की पहली प्रेस कॉन्फरेंस। आप नीचे दी गयी तस्वीर में देख सकते है।

इसको ध्यान में रखते हुये हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया। हमें इसका मूल वीडियो 15 दिसंबर को फर्स्ट इंडिया न्यूज़ के चैनल पर प्रसारित किया हुआ मिला। इसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहली प्रेस वार्ता।

आर्काइव लिंक

इसमें भजनलाल शर्मा कह रहे है कि “भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में चुनाव लड़ा। जो घोषणा पत्र जारी किया गया था हम उसका पूरी तरह से पालन करेंगे। उन विषयों पर भी काम करेंगे जिनसे राजस्थान की जनता त्रस्त थी। राजस्थान में महिला और बच्चों का अत्याचार हमने देखा है, हमारी ये सरकार किसी भी किमत पर महिला और बाल का अत्याचार सहन नहीं करेगी। महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार हमारी प्रमुख रूप से प्राथमिकताएं रहेगी। कानून व्यवस्था हमारा प्रमुख विषय रहेगा। महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार हमारी सरकार की मुख्य प्रथमिकताएं होंगी।“

इसमें वे कह रहे है कि भ्रष्टाचार से राज्य को मुक्त करना उनका प्राथमिक कार्य होगा। इस वीडियो को गलत दावे के साथ आधा- अधूरा शेयर किया जा रहा है। आप नीचे दिये गये तुलनात्मक वीडियो में वायरल वीडियो और मूल वीडियो के बीच अंतर देख सकते है।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो डिजिटली एडिट किया गया है। मूल वीडियो में भजनलाल शर्मा भ्रष्टाचार को खत्म करने को उनकी प्राथमिकता बता रहे है। अधूरे वीडियो को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

Avatar

Title:क्या मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार उनकी प्रमुख प्राथमिकता होगी?

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: Altered