मध्य प्रदेश के चुनावी गर्मी माहौल में महिला पुलिसकर्मी दो बुर्का पहनी महिलाओं को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो हाल ही में मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में एमपी पुलिस ने दो फर्जी महिला वोटरों को पकड़ा और उनके साथ ऐसा सलूक किया।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- मध्य प्रदेश में फर्जी वोटरों की खातिरदारी करती एमपी पुलिस मोदीजी ने ऐसे विडियो वायरल करने के लिए ही इंटरनेट को सस्ता कर रखा है।

ट्विटरआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के कुछ स्किनकार्ट लिये। मिली तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च करने पर वायरल वीडियो हमें एक फेसबुक पेज पर मिला। इस वायरल वीडियो को 16 फरवरी 2022 को अपलोड किया गया था। इससे ये स्पष्ट होता है कि वायरल वीडियो हाल फिलहाल का नहीं है। एक साल पुराना है।

पोस्ट में दी गई जानकारी के अनुसार ये उत्तर प्रदेश के रामपुर का एक साल पुराना वीडियो है।

मिली जानकारी के अनुसार हमने आगे की जांच किया। करंट टीवी न्‍यूज ने 14 फरवरी 2022 को इस वीडियो को पोस्‍ट करते हुए लिखा, “रामपुर- फर्जी वोट डालने वाली दो महिलाओं को डीएम ने पकड़ा। रज़ा डिग्री कालेज में पकड़ी गई दो महिलाओं के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज।”

वहीं फरवरी 2022 में कई यूजर ने इस वीडियो को रामपुर में फर्जी वोटिंग बताकर शेयर किया था। रामपुर के रजा डिग्री कॉलेज में दो महिलाएं फर्जी वोट डालते हुए पकड़ी गई थीं।

इसके अलावा वीडियो में मौजूद पुलिसकर्मी की बाजू पर लाल-नीला चिह्न देखा जा सकता है। ये मध्य प्रदेश पुलिस के बजाए यूपी पुलिस की वर्दी पर लगने वाले गोलो से मेल खाता है। जिसका हमने विश्लेषण किया है।

वहीं मध्य प्रदेश पुलिस का लोगो कुछ इस तरह होता है। निम्न में देखें।

वायरल वीडियो की खबर हमें अमर उजाला में प्रकाशित मिली। 14 फरवरी 2022 को प्रकाशित इस खबर के अनुसार रामपुर में मतदान के बीच शहर विधानसभा क्षेत्र में राजकीय रजा डिग्री कॉलेज स्थित मतदेय स्थल पर दो महिलाएं वोट डालने आईं। दोनों महिलाएं बुर्का पहने हुए थीं। पोलिंग टीम ने महिलाओं की आईडी चेक की। संदेह होने पर डीएम को जानकारी दी, जिसके बाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के निर्देश पर दोनों महिलाओं को पुलिस हिरातस में सौंप दिया गया।

वहीं इस खबर में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि फर्जी वोट डालने का प्रयास करते हुए दो महिलाएं पकड़ी गई हैं, दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद, हमने पाया कि, यूपी चुनाव से संबंधित एक पुराना वीडियो अब एमपी चुनाव का बताकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो 2022 का है। वीडियो का हाल ही में मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है।

Avatar

Title:क्या विधानसभा चुनाव में MP पुलिस ने पकड़ी दो फर्जी महिला वोटर? नहीं, यूपी का पुराना वीडियो...

Written By: Sarita Samal

Result: False