२६ जून २०१९ को फेसबुक पर ‘KairanaExpress’ नामक एक फेसबुक पेज पर एक विडियो साझा किया गया है | विडियो मे एक विदेशी महिला का साक्षात्कार दर्शाया गया है | पोस्ट का विवरण है - “अमेरिका डॉनल्ड ट्रंप की बेटी खुद कह रही हैं कि हम स्पेशल Asaduddin Owaisi के हॉस्पिटल विजिट करने के लिए आई हो असादुद्दीन ओवैसी नाम नहीं ब्रांड है Kairana Express |” पोस्ट मे यह दावा किया जा रहा है कि, डॉनल्ड ट्रम्प की बेटी विशेष तौर पर ओवैसी द्वारा बनाये गए अस्पताल को देखने के लिए आई | क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

संशोधन से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले इस विडियो मे किये दावे के बारे मे जानने के लिए गूगल पर ‘Donald trump daughter names’ इन की वर्ड्स से ढूंढा | हमें मिले खोज के परिणाम आप नीचे देख सकतें हैं |

हमें संशोधन में दो नाम मिले | इवांका ट्रम्प और टिफ़नी ट्रम्प | फिर हमने गूगल पर ‘Ivanka trump visits Owaisi Hospital’ की वर्ड्स से विडियो में ढूंढा | हमें मिले खोज के परिणाम आप नीचे देख सकतें हैं |

इस संशोधन में हमें Youtube का एक विडियो मिला, जिसमे यह लिखा था कि इवांका ट्रम्प की सहेली एसरा अस्पताल देखने आई थी | १ दिसम्बर २०१७ को अपलोड किये गए इस विडियो में दर्शायी गयी महिला अपना नाम ब्रिआना कुक बताती हैं और साथ में कहती हैं कि यह अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल (US Delegation) इवांका ट्रम्प द्वारा भेजा गया हैं | यह विडियो SharpIndians TV News & Entertainment द्वारा अपलोड किया गया था |

फिर हमने गूगल पर ‘brianna cook visits Owaisi Hospital’ की वर्ड्स से विडियो में ढूंढा | हमें मिले खोज के परिणाम आप नीचे देख सकतें हैं |

इस संशोधन में हमें Youtube का एक और विडियो मिला, जिसके विवरण में यह लिखा था कि ब्रिआना कुक US प्रतिनिधि मंडल का हिस्सा बनकर प्रिन्सेस एसरा अस्पताल शा अली बंदा देखने गयी थी | यह विडियो भी १ दिसम्बर २०१७ को अपलोड किया गया था | यह ख़बर SKM91News द्वारा दी गयी थी |

इस संशोधन से इस बात की पुष्टि होती है कि उपरोक्त पोस्ट मे साझा किये गये विडियो में डॉनल्ड ट्रम्प की बेटी – इवांका ट्रम्प नहीं बल्कि, इवांका ट्रम्प द्वारा भेजे गए प्रतिनिधि मंडल की एक सदस्या ब्रिआना कुक है जो प्रिन्सेस एसरा अस्पताल देखने आई थी | इस विडियो को गलत विवरण के साथ भ्रम पैदा करने के लिए साझा किया जा रहा है |

जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा की, “डॉनल्ड ट्रम्प की बेटी विशेष तौर पर ओवैसी द्वारा बनाये अस्पताल को देखने के लिए आई |” ग़लत है | इस विडियो मे दर्शायी गयी महिला ब्रिआना कुक है जो इवांका ट्रम्प द्वारा भेजे गए प्रतिनिधि मंडल की सदस्या थी |

Avatar

Title:क्या अमरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की बेटी ओवैसी द्वारा बनाये अस्पताल को विशेष तौर पर देखने आई ? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao

Result: False