उत्तरप्रदेश में बैंकों का २६ सितम्बर से २ अक्टूबर तक बंद रहने का दावा झूठा है |

Economy False National

२५ सितम्बर २०१९ को फेसबुक पर ‘Patrika Uttar Pradesh द्वारा किये गये पोस्ट में एक ख़बर प्रकाशित की गयी है जिसमें लिखा गया है कि , “अगले 7 दिनों तक यूपी के सभी बैंक बंद, 27 के बाद ड्राई हो जाएंगे सभी एटीएम |” 

क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले इस बात की जानकारी के लिए RBI के चीफ जनरल मैनेजर (डिपार्टमेंट ऑफ़ कम्युनिकेशन) श्री योगेश दयाल से संपर्क कर की जब हमने उनसे इस दावे के बारे में पुछा, तो उन्होंने हमें बताया कि, “यह दावा गलत है | बैंकों द्वारा २६ व २७ को स्ट्राइक की संभावना थी, मगर यह आधिकारिक स्तर पर २४ सितम्बर २०१९ को रद्द कर दी गयी थी | इसके अलावा किसी भी ATM को पूरी तरह से खाली करने का कोई भी नोटिस जारी नहीं किया गया है | यह सिर्फ़ एक अफवाह है | इस प्रकार की एक और अफवाह कुछ दिन पहले भी फैलाई गयी थी कि, ९ बैंक RBI के निर्देश से बंद कर दिए जायेंगे | RBI ने इस बारे में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पब्लिक डिक्लेरेशन भी दिया था कि यह ख़बर गलत है | आप RBI द्वारा जारी बैंक के हॉलिडे कैलेंडर को हमारी वेबसाइट पर देख सकतें है | यह नियम भारत में सभी बैंक में लागू होते हैं |”

जब हमने RBI के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट मे इस बारे में ढूंढा, तो हमें २५ सितम्बर को जारी किया गया ट्वीट मिला, जिसमे RBI ने इस बात को खारिज की है कि ९ बैंक बंद होने वाले हैं |

TwitterPost | ArchivedLink

उपरोक्त पोस्ट मे प्रकाशित ख़बर के अनुसार छुट्टी की सूची व उनका कारण हमने नीचे दर्शाया है | आइये देखते हैं इन कथित छुट्टी की सच्चाई :

२६-२७ सितम्बर : बैंक हड़ताल की घोषणा रद्द हो चुकी है : TOI : ArchiledLink

३० सितम्बर व १ अक्टूबर : छमाही वार्षिक समापन होने के बावजूद RBI द्वारा छुट्टी घोषित नहीं है : RBI

इसके अलावा हमें ‘EconomicTimes’ द्वारा २६ सितम्बर २०१९ के संस्करण में उत्तर प्रदेश में बैंक द्वारा छुट्टियों की सूची प्रकाशित मिली | इस सूची में भी ३० सितम्बर २०१९ व १ अक्टूबर २०१९ की छुट्टी घोषित नहीं की गयी है |

EconomictimesPost | ArchivedLink

प्राप्त अनुसंधानों से यह बात प्रमाणित होती है कि उत्तर प्रदेश के सारे बैंक लगातार ७ दिन बंद नहीं रहेंगे | एक गलत विवरण के साथ ख़बर को लोगों को भ्रमित करने के उद्देश्य से फैलाया जा रहा है |

जांच का परिणाम :  उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा “अगले 7 दिनों तक यूपी के सभी बैंक बंद, 27 के बाद ड्राई हो जाएंगे सभी एटीएम |” ग़लत है |

Avatar

Title:उत्तरप्रदेश में बैंकों का २६ सितम्बर से २ अक्टूबर तक बंद रहने का दावा झूठा है |

Fact Check By: Natasha Vivian 

Result: False