क्या भारत की यह पाइथन ट्रेन ५ किलोमीटर लंबी है ?

False National

३० मार्च २०१९ को फेसबुक के ‘Mirchi Tech’ नामक पेज पर साझा की गई यह पोस्ट बहुत ज्यादा चर्चा में है | पोस्ट में एक विडियो साझा किया है जिसमे भारत की सबसे लंबी पाइथन ट्रेन का उल्लेख है एवं यह दावा किया गया है कि यह भारत की सबसे लंबी ट्रेन है जो ५ किलोमीटर लंबी है | पोस्ट के टेक्स्ट में लिखा गया है की – भारत की सबसे लम्बी ट्रैन ! क्या आपने कभी 5 Km लंबी ट्रेन देखी है ? | फैक्ट चेक किये जाने तक इस विडियो को २२ लाख से भी ज्यादा बार देखा गया है एवं पोस्ट को ९० हजार से ज्यादा प्रतिक्रियाएं मिल चुकी थी | विडियो देखने व सुनने के बाद इस बात पर संदेह होता है कि यह ट्रेन ५ किलोमीटर लंबी है | तो आइये जानते है इसकी सच्चाई |

ARCHIVE POST

दुसरे सोशल प्लेटफ़ॉर्म पर ढूंढने से हमें ट्वीटर पर इस सन्दर्भ में कुछ ट्वीट मिले |

ARCHIVE TWEET

ARCHIVE TWEET

संशोधन से पता चलता है कि…

सबसे पहले हमने इस पोस्ट के विडियो को बड़े ध्यान से देखा और सुना | विडियो में जो वौइस् ओवर सुनाई देता है उसमे इस ट्रेन की लम्बाई ५ किलोमीटर होने की बात पर खासा जोर दिया गया है | यह भी कहा गया है इस ट्रेन का टेस्ट रन ओडिशा के संबलपुर से टिटलागढ़ तक किया गया | एक जगह यह कहा गया है की संबलपुर के DRM ने इस ट्रेन का विडियो ट्वीटर पर शेयर किया है | लेकिन विडियो में जो ट्रेन दिखाई गई है वह एक ट्रेन नहीं दिखती और कुछ ट्रेन तो विदेश की है | सो हमने पहले ट्वीटर पर संबलपुर के DRM का वह ट्वीट ढूंढा, जो आप नीचे देख सकते है |

ARCHIVE TWEET

इस ट्वीट से हमें यह तो पता चलता है कि यह ट्रेन चली थी, मगर ट्वीट में इस बात का उल्लेख नहीं है कि उसकी लम्बाई कितनी थी | तो हमने गूगल पर अलग अलग की वर्ड्स के साथ सर्च किया | हमें जो रिजल्ट मिले वह आप नीचे देख सकते है |

इस सर्च से हमें ‘इंडिया टाइम्स’ की एक खबर मिली व TheRailzone द्वारा यू-ट्यूब पर अपलोड लिया गया एक विडियो मिला | ‘इंडिया टाइम्स’ की खबर में कहा गया है कि इस ट्रेन की लम्बाई करीब २ किलोमीटर थी, जबकि TheRailzone के विडियो कैप्शन में यह लम्बाई १.५ किलोमीटर बताई गई है | मगर किसी ने भी ट्रेन की लम्बाई ५ किलोमीटर नहीं बताई है |

ARCHIVE INDIA TIMES | ARCHIVE RAILZONE

जांच का परिणाम :  इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में साझा विडियो में किया गया दावा की यह ट्रेन ५ किलोमीटर लंबी है, सरासर गलत है | जो ट्रेन  टेस्ट की गई वह दो किलोमीटर से लंबी नहीं थी |

Avatar

Title:क्या भारत की यह पाइथन ट्रेन ५ किलोमीटर लंबी है ?

Fact Check By: Rajesh Pillewar 

Result: False

1 thought on “क्या भारत की यह पाइथन ट्रेन ५ किलोमीटर लंबी है ?

  1. Ya i have share this post but comman sense ki baat hei 137 coach ke according u can judge the length and yed it would be around 1: 5 km long

Comments are closed.