
६ जून २०१९ को फेसबुक पर ‘Chandan Singh’ नामक एक यूजर ने एक पोस्ट साझा किया है | पोस्ट में एक फोटो दिया गया है | फोटो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा पूर्व आईपीएस अफसर किरण बेदी की मुलाकात का है | पोस्ट के विवरण में लिखा है –
जम्मू कश्मीर की नई राज्यपाल बनी श्रीमती किरण बेदी जी..
किरण बेदी जी को बहुत बहुत बधाई ??
आनेवाले दिन जम्मू कश्मीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकते हैं।
इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि किरण बेदी जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल पद पर नियुक्त किया गया है | लेकिन ऐसी कोई खबर किसी समाचार चैनल या अख़बारों में दिखाई नहीं दी | तो आइये जानते है इस दावे की सच्चाई |
संशोधन से पता चलता है कि…
हमने सबसे पहले पोस्ट में साझा फोटो को रिवर्स इमेज सर्च किया तो हमें तस्वीर भारत सरकार के पत्र सुचना कार्यालय की वेबसाइट पर मिली, जो आप नीचे की स्क्रीनशॉट पर देख सकते है | तस्वीर के कैप्शन में लिखा है कि, पुदुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने १ जून २०१९ को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की |
इससे हमें यह पता चलता है कि, किरण बेदी पुदुचेरी की उपराज्यपाल है | इसके बाद हमने यह ढूंढा की जम्मू कश्मीर का राज्यपाल कौन है | गूगल सर्च से हमें पता चला कि, सत्यपाल मलिक फ़िलहाल जम्मू कश्मीर के राज्यपाल है |
किरण बेदी के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से पता चलता है कि, वह पुदुचेरी की उपराज्यपाल है |
भारतीय राज्यघटना के अनुसार राज्यों के राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है | राष्ट्रपति कार्यालय से इसकी अधिसूचना जारी होती है | सो हमने राष्ट्रपति कार्यालय की वेबसाइट पर जाकर सर्च किया |
राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा राज्यपाल की नियुक्ति का सबसे ताजा प्रेस रिलीज़ २१ अगस्त २०१८ को जारी हुआ था | इसमें लिखा है कि, जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल पद पर सत्यपाल मलिक की नियुक्ति की गई है, जो बिहार के राजपाल पद पर थे |
हमें राज्यपाल सर्च करने पर राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी जो सबसे ताजा प्रेस रिलीज़ मिला, वह ८ मार्च २०१९ का है | इस रिलीज़ में कहा गया है कि, राष्ट्रपति ने मिज़ोरम के राज्यपाल कुम्मानम राजशेखरन का इस्तीफा मंजूर कर लिया है |
इस संशोधन से यह पता चलता है कि, इस आर्टिकल के लिखे जाने तक किरण बेदी पुदुचेरी के उपराज्यपाल पद पर आसीन है तथा सत्यपाल मलिक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल है | किरण बेदी को जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल पद पर नियुक्त किये जाने का कोई प्रेस रिलीज़ इस आर्टिकल के लिखे जाने तक रिलीज़ नहीं हुआ है |
जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में फोटो के साथ किया गया दावा कि, “जम्मू कश्मीर की नई राज्यपाल बनी श्रीमती किरण बेदी जी |” सरासर गलत है | किरण बेदी पुदुचेरी के उपराज्यपाल पद पर आसीन है |

Title:क्या किरण बेदी को जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है ?
Fact Check By: Rajesh PillewarResult: False
