
१७ अक्टूबर २०१९ को हमारे व्हाट्सऐप नंबर ९०४९०५३७७० पर शशांक नाइक द्वारा फैक्ट चेक के लिए एक निवेदन प्राप्त हुआ |
इस लिंक में NetDuniyaCCTV नामक एक फेसबुक पेज का लिंक दिया गया था इस लिंक पर हमें एक वीडियो मिला, जिसमें एक तेंदुवे को एक घरेलु कुत्ते पर हमला करते हुए देखा जा सकता है | पोस्ट के विवरण में लिखा है कि, “शेर आया शेर आया,सावधान ! कुछ लोग इसे मुंबई के शांतिवन का बता रहे हैँ, तो कुछ गुजरात का बता रहे हैँ |” क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |
सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:
इस वीडियो को सोशल मीडिया में ढूँढने पर हमें यह वीडियो काफ़ी वाइरल होता मिला | कुछ लोगों ने इसे गुजरात में अमरेली की घटना बताया और कुछ लोगों ने इसे मुंबई के बोरीवली का बताया है | कई मुख्य समाचार वेबसाइटो ने भी इसे गुजरात के अमरेली का बताया था|
अनुसंधान से पता चलता है कि…
फैक्ट क्रिसेंडो की असम व गुजरात की टीम ने इस घटना पर १५ अक्टूबर २०१९ को फैक्ट चेक किया था व ये स्पष्ट किया था कि ये घटना न तो गुजरात के अमरेली की है और ना ही मुंबई में बोरीवली की |
हमने इस वीडियो के सम्बन्ध में अपनी जांच सबसे पहले InVidTool की मदद से स्क्रीन शॉट लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च से की, परिणामस्वरूप हमें १२ अक्टूबर २०१९ को YouTube पर Dhaval Khatiwala नामक एक यूजर द्वारा यह वीडियो अपलोड किया गया मिला, जो उपरोक्त प्रकाशित ख़बर से हुबहू मिलता है | इस वीडियो के नीचे विवरण में लिखा है कि, ‘देवलाली, नासिक, महाराष्ट्र में तेंदुआ मेरे घर में मेरे कुत्ते पर हमला करता है CAM 1’ और यह घटना २९ सितम्बर २०१९ की है |
इसके साथ ही Dhaval Khatiwala ने दो वीडियो और अपलोड किये है, जिसमें एक गाड़ी का नंबर भी दिख रहा है |
जब हमने इस गाड़ी के नंबर का पता लगाया, तो गाड़ी महाराष्ट्र के नाशिक RTO से पंजीकृत मिली |
जांच में हमें हिंदुस्तान टाइम्स द्वारा इस घटना पर प्रकाशित एक खबर मिली जिसमे इस पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया गया है|
HindustantimesPost | ArchivedLink
हमरी असम की टीम ने जब अमरेली वन कार्यालय से संपर्क किया था और इस सीसीटीवी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने हमें बताया, “ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है कि एक तेंदुवा घर में घुस गया है और उसने कुत्तों पर हमला किया है |”
इस अनुसंधान से यह बात स्पष्ट होती है कि उपरोक्त पोस्ट में साझा वीडियो महाराष्ट्र के नाशिक की घटना है और गुजरात से इस वीडियो का कोई संबंध नहीं है |
जांच का परिणाम : उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा “गुजरात के अमरेली जिले में एक घर के बाहर तेंदुआ ने कुत्ते पर हमला किया |” ग़लत है |

Title:नाशिक की घटना को गुजरात के अमरेली का बताया जा रहा है |
Fact Check By: Natasha VivianResult: False
