सोशल मीडिया पर एक न्यूज़ बुलेटिन का स्क्रीनशॉट काफी चर्चा में है, यह स्क्रीनग्रैब ज़ी न्यूज़ द्वारा प्रसारित खबर का है जिसके माध्यम से दावा किया जा रहा है कि १५ जून के बाद से पूरे देश में लॉकडाउन हो सकता है | इस स्क्रीनशॉट के अनुसार गृह मंत्रालय ने १५ जून के बाद फिर से सम्पूर्ण लॉकडाउन जारी करने के संकेत दिये हैं | साथ ही ट्रेन और हवाई सफ़र भी पूर्ण रोक लगा दी जायेगी | यह तस्वीर हमारे एक पाठक द्वारा सच्चाई जानने के लिए हमारे WhatsApp नंबर ९०४९०५३७७० पर भेजी गई थी|

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि...

जाँच की शुरुवात हमने उपरोक्त पोस्ट में दिखाई गयी खबर को कीवर्ड्स के माध्यम से गूगल पर ढूँढने से की, जिसके परिणाम से हमें एक भी विश्वसनीय खबर प्राप्त नही हुई जो इस बात की पुष्टि कर सके कि भारत में १५ जून से फिर से सम्पूर्ण लॉकडाउन जारी किया जा सकता है |

इसके पश्चात हमने ज़ी न्यूज़ के वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल पर इस खबर को कीवर्ड्स के माध्यम से ढूँढा, जिसके परिणाम से हमें ज़ी न्यूज़ के आधिकारिक फेसबुक पेज पर इस तस्वीर से संबंधित अपलोड किया गया स्पष्टीकरण मिला | इस स्पष्टीकरण में लिखा गया है कि “सोशल मीडिया पर ZEE NEWS के नाम से एक झूठी खबर फैलाई जा रही है |”

ज़ी न्यूज़ के अपनी वेबसाइट पर इस स्क्रीनशॉट के संबंधित एक खबर भी प्रकाशित की है | इस खबर के अनुसार ये बताया गया है कि “जी न्‍यूज को बदनाम करने के लिए लॉकडाउन को लेकर चैनल के नाम से एक फर्जी पोस्‍ट वायरल हो रही है, ज़ी न्‍यूज ने अपने चैनल पर ऐसी कोई खबर न दिखाई है और न ही ऐसी कोई ब्रेकिंग न्‍यूज चलाई है |” वायरल स्क्रीनशॉट फर्जी है | ज़ी न्यूज़ इस तरह की झूठी खबर फैलाने वाले असामाजिक तत्वों का पता लगा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई भी की जायेगी |

आर्काइव लिंक

इसके आलावा हमें इस सन्दर्भ में PIB फैक्ट चेक द्वारा प्रकाशित एक ट्वीट मिला, जिसमे लिखा गया है कि “दावा: सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही एक फोटो में दावा किया जा रहा है कि गृह मंत्रालय द्वारा ट्रेन और हवाई यात्रा पर प्रतिबंध के साथ 15 जून से देश में फिर से पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जा सकता है।

#PIBFactcheck- यह #Fake है। फेक न्यूज़ फैलाने वाली ऐसी भ्रामक फोटो से सावधान रहें |”

आर्काइव लिंक

नीचे आप ज़ी न्यूज़ द्वारा इस्तेमाल ब्रेकिंग न्यूज़ के ग्राफ़िक फॉर्मेट और सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट की तुलना देख सकते है | इस तुलना से यह स्पष्ट होता है कि है कि, यह स्क्रीनशॉट ज़ी न्यूज़ द्वारा चलाई गयी ब्रेकिंग न्यूज़ का नही हो सकता है क्योंकि दोनों का रंग, डिजाईन और फॉण्ट में काफी अंतर है |

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | सोशल मीडिया पर ज़ी न्यूज़ के नाम पर वायरल स्क्रीनशॉट फर्जी है | गृह मंत्रालय ने १५ जून २०२० से सम्पूर्ण लॉकडाउन का घोषणा के संकेत नही दिये है |

Avatar

Title:ज़ी न्यूज़ के हवाले से गृह मंत्रालय के संदर्भित एक बार फिर से सम्पूर्ण लॉकडाउन की खबर फर्जी है |

Fact Check By: Aavya Ray

Result: False