2013 में रूस के असफल रॉकेट प्रक्षेपण के वीडियो को पाकिस्तान के गज़नवी मिसाइल का बता फैलाया जा रहा है |

False International

23 जनवरी 2020 को पाकिस्तान ने ‘गजनवी’ मिसाइल का प्रक्षेपण किया, जिसके बाद सोशल मंचों पर इस से सम्बंधित एक वीडियो वाइरल होने लगा | इस वीडियो में एक मिसाइल का असफल प्रक्षेपण दिखाया गया है | आइये देखते है क्या है इस वीडियो की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

फेसबुक पर यह वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है |

Z:\Nita\28-01-2019.jpg

अनुसंधान से पता चलता है कि…

InVidTool की मदद से की-फ्रेम्स को गूगल रिव्हर्स इमेज सर्च में ढूंढने पर हमें The TelegraphEuroNews द्वारा 1 जुलाई 2013 को YouTube पर इस वीडियो के साथ ख़बरें मिलीं | 

इन ख़बरों के अनुसार 1 जुलाई 2013 को रूस ने ‘प्रोटोन-एम रॉकेट’ 3 नेविगेशन उपग्रह के साथ प्रक्षेपण किया था | यह कजाकिस्तान में रूसी-पट्टे बैकोनुर लॉन्च की सुविधा की घटना है | प्रक्षेपण के कुछ सेकंड के अंदर ही रॉकेट फट गया था|

इसके अलावा NASA के स्पेसफ्लाइट वेबसाइट पर भी इस वीडियो से सम्बंधित 1 जुलाई 2013 को प्रकाशित ख़बर में भी इस असफल प्रक्षेपण के बारे में पूरी जानकारी दी गयी है | 

NASAspaceflight | ArchiveLink

इसके बाद हमने पाकिस्तान द्वारा प्रक्षेपण किये गए गज़नवी मिसाइल की जानकारी को ढूंढा, तो ISPR Official ने 23 जनवरी 2020 को आधिकारिक रूप में मिसाइल प्रक्षेपण का वीडियो जारी किया है | 

इसके साथ ही हमें Economic TimesThe News द्वारा 23 जनवरी 2020 को प्रकाशित खबर प्राप्त हुई, जिसमे पाकिस्तान द्वारा किये गए गज़नवी मिसाइल के सफलता पूर्वक प्रक्षेपण की जानकारी दी गयी है |

C:\Users\Fact5\Desktop\Failed Missile Launch\screenshot-www.thenews.com.pk-2020.01.28-19_28_39.jpg

Economic Times Archive | The News Archive

जांच का परिणाम : 

उपरोक्त अनुसंधान से यह बात स्पष्ट होती है कि उपरोक्त पोस्ट में साझा वीडियो पाकिस्तान का नहीं है | यह वीडियो 1 जुलाई 2013 को रूस द्वारा कजाकिस्तान में ‘प्रोटोन-एम रॉकेट’ के असफल प्रक्षेपण का है | उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा ग़लत है |

Avatar

Title:2013 में रूस के असफल रॉकेट प्रक्षेपण के वीडियो को पाकिस्तान के गज़नवी मिसाइल का बता फैलाया जा रहा है |

Fact Check By: Natasha Vivian 

Result: False