
५ अक्टूबर २०१९ को फेसबुक पर ‘सुषमा स्वराज जी राष्ट्रपति हो’ नामक पेज पर एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें एक वृद्ध महिला को गरबा करते हुए देखा जा सकता है | पोस्ट के विवरण में लिखा है कि, “पीएम नरेंद्र मोदी की मां Hira ban |” इस पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि – ‘वीडियो में गरबा करती हुई वृद्ध महिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ हीराबेन मोदी है |’ क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |
सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:
अनुसंधान से पता चलता है कि…
हमने सबसे पहले हीराबेन मोदी के बारे में गूगल में ‘Heeraben modi’ की वर्ड्स से ढूंढा, तो हमें ‘IndiaTimes’ द्वारा २३ मई २०१९ को प्रकाशित एक ख़बर मिली | इस ख़बर में हीराबेन का मई २०१९ के चुनाव के वक़्त का एक वीडियो साझा किया गया है | इस वीडियो में साफ़ दिखाई देता है कि, काफ़ी उम्र होने के वजह से हीराबेन ठीक से चल भी नहीं पा रहीं है और उनको चलने के लिए सहारे की ज़रुरत है | इस ख़बर का लिंक, वीडियो के नीचे दिया गया है |
Economictimes.indiatimesPost | ArchivedLink
इसके बाद हमने जब उपरोक्त वीडियो के साथ हीराबेन की तस्वीर की तुलना की, तो हमने वीडियो में दिखने वाली वृद्ध और हीराबेन की तस्वीर को अलग पाया |
हमने उपरोक्त दावे मे साझा वीडियो को ‘InVidTool’ की मदद से स्क्रीनशॉट लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च में ढूंढा, तो हमें यह वीडियो YouTube पर १ अक्टूबर २०१७ से मौजूद मिला |
इसके अलावा हमें पुद्दुचेरी की उपराज्यपाल व सेनानिवृत्त आईपीएस किरन बेदी द्वारा २० अक्टूबर २०१७ को किया गया एक ट्वीट मिला, जिसमे उन्होंने दावे के विडियो को ट्वीट कर इस वृद्ध महिला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ मानते हुये कहा था कि-हीराबेन मोदी अपने घर में दिवाली मनाते हुए हालाँकि इस चूक पर उन्होंने बाद में स्पष्टीकरण भी दिया था।
किरन बेदी ने यह ट्वीट २० अक्टूबर २०१७ को सुबह ०९:४९ बजे किया था | फिर १०:५२ बजे उन्होंने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने सद्गुरु को इस वीडियो को शेयर करने के लिए धन्यवाद कहा |
इसके बाद दोपहर को ०१:३८ बजे, किरन बेदी ने कहा कि उन्हें गलत ख़बर मिली थी | यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ हीराबेन नहीं है |
इसके अलावा हमें २० अक्टूबर २०१७ को IndiaToday द्वारा प्रकाशित एक ख़बर मिली, जिसमें किरन बेदी द्वारा किये गए इस ट्वीट के बारे में बताया गया है और साथ ही उनके द्वारा अपनी गलती को स्वीकारने के बारे में भी बताया गया है |
इस अनुसंधान से यह बात स्पष्ट होती है कि उपरोक्त पोस्ट में साझा वीडियो में दिखने वाली वृद्ध महिला हीराबेन मोदी नहीं है | यह वीडियो गलत विवरण के साथ लोगों को भ्रमित करने के उद्देश्य से फैलाया जा रहा है |
जांच का परिणाम : उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा “वीडियो में गरबा करती हुई वृद्ध महिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ हीराबेन मोदी है |” ग़लत है |

Title:ये वृद्ध महिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ नहीं हैं।
Fact Check By: Natasha VivianResult: False
