
२६ मार्च १०२९ को राजा खान नामक एक फेसबुक यूजर ने “मोदी है तो मुमकिन है” नामक एक फेसबुक ग्रुप पर एक तस्वीर पोस्ट की | तस्वीर के शीर्षक में लिखा गया है कि “विकास इसे कहते है, यह वाराणसी, दीनदयाल उपाध्याय वाटर ब्रिज है जो सबूत मांगेगा वो देशद्रोही होगा ! जय मोदी !” साझा किये गए तस्वीर के माध्यम से यह दावा किया जा रहा है कि यह वाराणसी का दीनदयाल उपाध्याय वाटर ब्रिज है | यह तस्वीर आजकल काफ़ी चर्चा में है व ‘फैक्ट क्रेसेन्डो’ द्वारा जांच होने से पहले उसे लगभग ७५० प्रतिक्रियाएं मिली थी |
तस्वीर में हम विभिन्न वास्तुशिल्प रचना का अनूठा नमूना देख सकते है | यह परिदृश्य भी भारत से काफी भिन्न दिख रहा है | तस्वीर को देखकर इस जगह को वाराणसी मान लेना हमें थोड़ा असहज लगा | इसलिए हमने इस तस्वीर की सच्चाई जानने की ठानी |
संशोधन से पता चलता है कि….
हमने इस तस्वीर का स्क्रीनशॉट लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया, जिसके परिणाम से हमे पता चलता है कि यह तस्वीर बेल्जियम में स्थित सार्ट कैनाल ब्रिज का है |
परिणाम द्वारा दिए गए लिंक पर क्लिक करने पर वह हमे रेडिट के वेबसाइट पर लेके गया | वेबसाइट पर हमे उपरोक्त तस्वीर नज़र आई जिसके शीर्षक में जगह का नाम बेल्जियम का सार्ट कैनाल ब्रिज लिखा हुआ था | तस्वीर के नीचे उसका पूरा विवरण दिया गया है |
हमें इस ब्रिज की तस्वीरें व विवरण कई अलग अलग वेबसाइट पर भी मिली, जहाँ हम यह देख सकते है कि उपरोक्त तस्वीर बेलिगियम का सार्ट कैनाल ब्रिज है |
Sart Canal Bridge in Belgium…. God damn….
Willemen general Contractor | आर्काइव लिंक
२४ जुलाई २०१७ को द वर्ल्ड नामक एक ट्विटर अकाउंट द्वारा इस तस्वीर को ट्वीट किया गया था जिसके शीर्षक में ‘द सार्ट कैनाल ब्रिज बेल्जियम’ लिखा गया है |
हमें अलामी स्टॉक फोटो के वेबसाइट पर एक तस्वीर मिली जिसमे ‘बेल्जियम सार्ट कैनाल ब्रिज’ का एरियल व्यू देखा जा सकता है | यह तस्वीर ४ अक्तूबर २०१४ को प्रकाशित की गयी थी |
इसके पश्चात हमने गूगल मैप्स पर बेल्जियम में स्थित सार्ट कैनाल ब्रिज को ढूंढने की कोशिश की | हमने सॅटेलाइट व्यू और स्ट्रीट व्यू का उपयोग करके इस क्षेत्र को स्थित किया | हमे पता चला कि यह कैनाल ला लौविएरे, बेल्जियम में स्थित है |
हमें गूगल मैप्स द्वारा पुष्टि की गई कि यह स्थान बेल्जियम में स्थित है, वाराणसी नहीं है | इसके पश्चात हमने गूगल सर्च पर दावे अनुसार दीनदयाल उपाध्याय वाटर ब्रिज ढूंढने की कोशिश की | परिणाम से हमे कुछ लिंक मिले व यह पता चलता है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नामक एक केबल ब्रिज गुजरात में स्थित है |
हमे दीनदयाल उपाध्याय नामक वाटर ब्रिज वाराणसी में नहीं मिली | गूगल सर्च के परिणाम द्वारा दिए गए फेसबुक पेज का लिंक खोलते ही वह हमे पंडित दीनदयाल उपाध्याय केबल स्टेड ब्रिज, सूरत के फेसबुक पेज पर लेकर गयी | हमें गुजरात में उस ब्रिज की तस्वीरें इस पेज पर मिली |
हमने इस ब्रिज को गूगल मैप पर ढूँढा तो हमे सॅटॅलाइट व्यू में यह ब्रिज नज़र आया जो तापी नदी के दो किनारे, आथवा और अदाजन को जोड़ता है | यह ब्रिज पारले पॉइंट सूरत में स्थित है |
हमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय केबल ब्रिज के उद्घाटन से संबंध में एक खबर भी मिली | इस खबर को २६ सितम्बर २०१८ को देश गुजरात के वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया था |
हमें सूरत नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय केबल ब्रिज के निर्माण योजना का विवरण मिला |
निष्कर्ष: तथ्यों की जांच के पश्चात हमने इस तस्वीर द्वारा किये गए दावे को गलत पाया है | उपरोक्त तस्वीर वाराणसी में स्थित दीनदयाल उपाध्याय वाटर ब्रिज का नहीं है | वह बेल्जियम में स्थित सार्ट कैनाल ब्रिज की तस्वीर है जिसे भ्रमित तरीके से साझा किया जा रहा है | वाराणसी में भी दीनदयाल उपाध्याय वाटर ब्रिज नामक कोई ब्रिज नहीं है, परंतु हमें गुजरात में इस नाम से मिलती-जुलती एक केबल ब्रिज मिला, जो “पंडित दीनदयाल उपाध्याय केबल ब्रिज” के नाम से जाना जाता है |

Title:क्या यह वाराणसी में स्थित दीनदयाल उपाध्याय वाटर ब्रिज है ?
Fact Check By: Drabanti GhoshResult: False
