जिस ट्वीटर हैंडल से यह ट्वीट किया गया है वह एक पैरोडी अकाउंट है। करीना कपूर ने ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया है।

एक ट्वीट की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। उसमें आप देख सकते है कि करीना कपूर के नाम से एक ट्वीट किया हुआ है। उसमें लिखा हुआ है कि “मिट्टी नहीं, मिट्टी का ढेला हाथ में उठाना है। और मार देना है उनके मुंह पर जिन्होंने देश में नफरत फैलायी है।“ इसको शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह ट्वीट अभिनेत्री करीना कपूर ने किया है।

वायरल हो रहे पोस्ट के साथ यूज़र ने लिखा है,“मिट्टी नहीं, मिट्टी का ढेला हाथ में उठाना है।“

फेसबुक | आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि...

इस ट्वीट की जानकारी पाने के लिये हमने इस ट्वीट को ट्विटर पर ढूंढ़ा। हमें यह ट्वीट 31 जुलाई को किया हुआ मिला। आप नीचे देख सकते है।

https://twitter.com/Karina_Kapoor__/status/1685951393704841216

आर्काइव लिंक

इसके बाद हमने इस अकाउंट को खंगाला तो हमने वहाँ यह लिखा हुआ देखा कि यह एक पैरोडी अकाउंट है मतलब यह अकाउंट फर्ज़ी है। यह सटायर अकाउंट होते है। यानी की इनमें जो भी पोस्ट होते है वो मज़ाक के तौर पर शेयर किये जाते है।

आप नीचे दी गयी तस्वीर में देख सकते है।

आर्काइव लिंक

इससे हम समझ गये कि यह फेक अकाउंट है। इसके बाद हमने करीना कपूर के वास्तविक ट्वीटर हैंडल की खोज की। हमें करीना कपूर की टीम द्वारा चलाया जा रहा एक ट्वीटर हैंडल मिला। उसके हैंडल का नाम @ikareena है। करीना कपूर का खुद का एक भी ट्वीटर हैंडल नहीं है।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रही तस्वीर के साथ किया गया दावा गलत है। तस्वीर में दिख रहा ट्वीटर हैंडल करीना कपूर का नहीं है।

Avatar

Title:FAKE TWEET: देश में नफरत फैलाने वालों के बारे में वायरल ट्वीट करीना कपूर ने नहीं किया है।

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: Missing Context