क्या ऍड. सीमा कुशवाहा को बसपा से दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिये उम्मीद्वार बनाया गया है?

False Political

यह खबर गलत है। ऍड. सीमा कुशवाहा को बसपा से दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिये उम्मीद्वार नहीं बनाया गया है। इसका स्पष्टिकरण सीमा कुशवाहा ने दिया है।

निर्भया केस की वकील ऍड. सीमा कुशवाहा ने कुछ महिने पहले जनवरी में बहुजन समाजवादी पार्टी ज्योइन की है। इसको लेकर हाल ही में इंटरनेट पर यह खबर वायरल हो रही है कि ऍड. सीमा कुशवाहा को बसपा से दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की उम्मीद्वार बनाया गया है। लोग इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर कर बसपा की प्रमुख मायावती का आभार व्यक्त कर रहे है और सीमा कुशवाहा को बधाई दे रहे है।

वायरल हो रहे पोस्ट के साथ यूज़र ने लिखा है, “बीएसपी द्वारा सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा जी को बहुजन समाज पार्टी दिल्ली प्रदेश का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर सुश्री बहन कुमारी मायावती जी का बहुत बहुत आभार।“

फेसबुक | आर्काइव लिंक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस बारे में जाँच करने के लिये हमने गूगल पर कीवर्ड सर्च किया तो हमें ऐसा कोई न्यूज़ वेबसाइट नहीं मिला जो इस बात की पुष्टि करता हो। इसलिये हमने ऍड. सीमा कुशवाहा से संपर्क किया और उनसे इस खबर के बारे में बात की। उन्होंने हमें बताया कि, “यह खबर सरासर गलत है। मुझे दिल्ली के मुख्यमंत्री पद का उम्मीद्वार नहीं बनाया गया है। ये मेरे बारे में एक फर्ज़ी खबर फैलाई जा रही है।“

इस बारें में और जाँच करने पर हमें सीमा कुशवाहा के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से 28 अक्टूबर को किया गया एक ट्वीट मिला। उसमें भी उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह खबर फर्ज़ी है व उनके बारें में अफवाह फैसाई जा रही है। आप नीचे दिये गये ट्वीट में देख सकते है।

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे पोस्ट के साथ किया गया दावा गलत है। ऍड. सीमा कुशवाहा को बसपा से दिल्ली के मुख्यमंत्री की उम्मीद्वार नहीं बनाया गया है।

Avatar

Title:क्या ऍड. सीमा कुशवाहा को बसपा से दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिये उम्मीद्वार बनाया गया है?

Fact Check By: Samiksha Khandelwal 

Result: False