यह दावा गलत है। वर्षी 1992 और 2002 में हुए चुनावों में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी थी।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का माहौल गरमा रहा है। इस संबन्ध में इंटरनेट पर कई गलत और भ्रामक दावे किए जा रहे है। फैक्ट क्रेसेंडो ने ऐसी कई खबरों का अनुसंधान कर उनकी सच्चाई अपने पाठकों तक पहुंचाई है।

हाल ही में ऐसी खबर वायरल हो रही है कि जिस चुनावी वर्ष के आखिरी में 2 रहता है तब समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है। जसै कि वर्ष 1992, 2002 और 2012 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने सरकार बनाई थी।

वायरल हो रहे पोस्ट में लिखा है, “जिस चुनावी वर्ष के आखिरी में 2 रहता है तब तब सपा सरकार बनती है, 1992-2002-2012-2022 अखिलेश आ रहें हैं।“

(शब्दश:)

फेसबुक | आर्काइव लिंक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि...

इस बारे में गूगल पर कीवर्ड सर्च किया तो उत्तर प्रदेश के सारे मुख्यमंत्रियों की सूची मिली। उसमें हमने देखा कि वहाँ वर्ष 1992 में राष्ट्रपति शासन था। उत्तर प्रदेश में 6 दिसंबर 1992 से लेकर 4 दिसंबर 1993 तक राष्ट्रपति शासन था। उससे पहले 24 जून 1991 से लेकर दिसंबर 1992 तक राज्य में भाजपा के कल्याण सिंह की सरकार थी।

6 दिंसबर 1992 को बाबरी मस्ज़िद ढ़ांचा गिराया गया था। इस वजह से वहाँ राष्ट्रपति शासन की घोषणा की गई थी। उस वक्त उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में भी राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था।

फिर 8 मार्च 2002 से लेकर 3 मई 2002 तक वहाँ फिर से राष्ट्रपति शासन था। बाद में 3 मई 2002 से बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती मुख्यमंत्री बनी। उसके पहले 28 अक्टूबर 2000 से लेकर 3 मई 2002 तक वहाँ भाजपा के राजनाथ सिंह की सरकार थी।

वर्ष 2002 में उत्तर प्रदेश में 56 दिनों के लिये राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था और फिर बहुजन समाजवादी पार्टी की मायावती मुख्यमंत्री बनी थी। हालांकि चुनाव के परिणाम में समाजवादी पार्टी की सीटे सबसे ज्यादा आई थी; परंतु उन्हें सरकार बनाने के लिये विधायकों का समर्थन नहीं मिला। इन्हीं सब विवादों के बाद वहाँ राष्ट्रपति शासन की घोषणा की गयी थी।

इससे हम यह समझ सकते है कि वर्ष 1992 औ वर्ष 2002 में समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में सरकार नहीं बनाई थी।

यह बात सच है कि वर्ष 2012 में सपा प्रमुख अखिलेश यादव यूपी के मुख्यमंत्री बने थे।

आर्काइव लिंक

फिर उत्तर प्रदेश में वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी ने सरकार बनाई और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने। 6 मार्च 2012 को प्रकाशित इंडिया टुडे के समाचार लेख के मुताबिक समाजावादी पार्टी ने उस समय 403 सीटों में से 220 से ज्यादा सीटें जीती थी।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहा दावा आंशिक रूप से गलत है। यह बात सच है कि वर्ष 2012 में उत्तर प्रदेश ने सपा ने सरकार बनाई थी, परंतु 1992 और 2002 में वहाँ सपा की सरकार नहीं थी।

Avatar

Title:क्या वर्ष 1992 और 2002 में उत्तर प्रदेश में स.पा की सरकार बनी थी?

Fact Check By: Rashi Jain

Result: Partly False