क्या इस्लाम पर प्रवचन देने वाली रुबिका लियाकत ने साझा की आपत्तिजनक तस्वीर ? जानिये सच |

False National Social

२७ मई २०१९ को फेसबुक पर ‘Azeem Sheikh‎’ नामक एक यूजर ने एक पोस्ट साझा किया गया है | पोस्ट का विवरण इस प्रकार है – यह इस्लाम पर प्रवचन करने वाली न्यूज़ एंकर रूबिका लियाकत है | अब यह हमें इस्लाम सिखाएगी | इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि रूबिका लियाकत आपत्तिजनक तस्वीर साझा कर रही है |” क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:  

FacebookPost | ARCHIVED LINK

संशोधन से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले उपरोक्त पोस्ट मे दिए गए तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज करके ढूंढा, तो हमें जो परिणाम मिले वह आप नीचे देख सकते है |

इस संशोधन से हमें २६ अगस्त २०१८ को रूबिका लियाकत और निशांत चतुर्वेदी द्वारा किये गए दो ट्वीट मिले | यह ट्वीट रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में किये गये है |

निशांत चतुर्वेदी द्वारा यह ट्वीट सुबह ०९:५७ बजे किया गया था |

ArchivedLink

इसके जवाब मे रूबिका ने दोपहर को १२:१२ बजे इसका जवाब दिया |

ArchivedLink

इसके अलावा हमें निशांत चतुर्वेदी द्वारा २०१५ के रक्षाबंधन को किया गया ट्वीट भी मिला, जिसमे भी उन्होंने रूबिका को रक्षाबंधन की शुभ कामनाएं दी थी |

ArchivedLink

संशोधन मे मिले ट्वीट मे दर्शाया गया चित्र उपरोक्त पोस्ट मे दी गयी तस्वीर से मिलता-जुलता है | यह तस्वीर रक्षाबंधन के दिन भाई-बहन के प्यार को दर्शाने के लिए ट्वीट की गई थी | मगर सोशल मीडिया मे इस तस्वीर को अलग रूपांतर देकर भ्रम पैदा करने के लिए साझा किया जा रहा है |

इन संशोधन से इस बात की पुष्टि होती है कि उपरोक्त पोस्ट मे दर्शाए गए चित्र को भ्रम पैदा करने के लिए गलत नज़रिए से साझा किया जा रहा है |

जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा की, “रूबिका लियाकत आपत्तिजनक तस्वीर साझा कर रही है |” ग़लत है | उपरोक्त पोस्ट मे साझा की जाने वाली तस्वीर रक्षाबंधन के दिन निशांत चतुर्वेदी के साथ खीची गयी थी | इस चित्र को गलत नजरिया देकर भ्रम पैदा करने के लिए साझा किया जा रहा है |

Avatar

Title:क्या इस्लाम पर प्रवचन देने वाली रुबिका लियाकत ने साझा की आपत्तिजनक तस्वीर ? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao 

Result: False