सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें दो गायक गीता दत्त और मोहम्मद रफी का पुराना हिंदी गाना 'हम आप की आंखों में' गाते दिख रहे हैं। वीडियो के साथ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि ये दोनों गायक मणिपुर के कुकी और मैतेई समुदाय से हैं।

वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- सुखी एवं समृद्ध मणिपुर, कितना प्यारा और सुरीला, हम पहले इंसान हैं, उसके बाद भारतीय। बाकी काल्पनिक है। उनमें से एक कुकी है और दूसरा मैतेई है, क्या इससे कोई फर्क पड़ता है?

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट लिया,और मिली तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में हमें वायरल वीडियो शकीना मुखिया नाम के यूट्यूब चैनल पर मिला।

हमने इस चैनल की जांच की और पाया कि चैनल में वीडियो 25 मई, 2023 को साझा किया गया था। उसी के विवरण में लिखा था, "...मैंने और पापा ने इस खूबसूरत गाने को कवर करने का फैसला किया, हम आपकी आंखों में..."

हमें यूट्यूब चैनल पर इनके कई वीडियो मिले, जिनमें उन्होंने कई गाने गाये हैं। ऐसे वीडियो यहां, यहां और यहां देखे जा सकते हैं। इसके अलावा शकीना मुखिया अपने पापा के साथ इंडियाज गॉट टैलेंट में भी नजर आ चुकी है। निम्न में वीडियो देखें।

पड़ताल में आगे हमें शकीना मुखिया का एक फेसबुक पोस्ट मिला। पोस्ट में उन्होंने वायरल दावे को संबोधित किया था और बताया था कि वीडियो में वह और उसके पिता विकास मुखिया थे। पोस्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि दोनों मणिपुर से नहीं हैं और उनका कुकी या मैतेई समुदाय से कोई संबंध नहीं है।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद, हमने पाया कि कुकी-मैतेई की जोड़ी के नाम से गाना गाने के वायरल वीडियो फ़र्ज़ी है। वीडियो में दिख रही जोड़ी वास्तव में उत्तराखंड के एक पिता-बेटी की है।

Avatar

Title:मणिपुर हिंसा के बीच वायरल हुआ ये पोस्ट क्या वाकई में कुकी-मैतेई की एक जोड़ी है ? नहीं दावा पूरी तरह गलत है

Written By: Sarita Samal

Result: False