हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंशीलाल की बहू किरण चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रही हैं कि कांग्रेस ने झूठ चला रखा था कि भाजपा संविधान खत्म करेगी। यूजर्स इस वीडियो क्लिप को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि कांग्रेस नेत्री किरण चौधरी ने पार्टी में रह कर कांग्रेस के खिलाफ बोला है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- यह कांग्रेस की बड़ी नेता और एक दशक तक कांग्रेस से विधायक किरण चौधरी जी हैं..यह खुलकर बता रही हैं कि बीजेपी संविधान खत्म करेगी यह झूठ हमने यानी कांग्रेस ने फैलाया था

हमने ऐसी साजिश रची थी कि लोगों के मन में यह भ्रम चला जाए कि बीजेपी संविधान बदल देग…

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के बारे में जानने के लिए अलग अलग की-वर्ड का इस्तेमाल किया। परिणाम में वायरल वीडियो की खबर हमें पंजाब केसरी हरियाणा के यूट्यूब चैनल पर मिली।

ये खबर 25 जून 2024 को प्रकाशित है। यहां पर वायरल क्लिप को भी देखा जा सकता है।

खबर के अनुसार, कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद किरण चौधरी ने ये बयान दिया था।

भिवानी स्थित अपने आवास पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बयान दिया था। इस दौरान उन्होंने भाजपा की काफी तारीफ की। निम्न में पूरी खबर देखें।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए आगे की सर्च करने पर वायरल वीडियो की खबर हमें यहां, औऱ यहां पर भी देखा जा सकता है। रिपोर्टस के अनुसार किरण चौधरी ने भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के खिलाफ यह बयान दिया था। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र भिवानी में आयोजित एक कार्यक्रम में यह बयान दिया था।

आगे सर्च करने पर हमें पता चला कि किरण चौधरी ने 18 जून को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। और 19 जून को बीजेपी में शामिल हुई । जिसके बाद उन्होंने भाजपा की तारीफों के पुल बांधती हुई नजर आई। इससे ये साफ है कि हरियाणा के पूर्व सीएम बंशीलाल की पुत्रवधू किरण चौधरी ने कांग्रेस में रह कर बीजेपी की तारीफ और कांग्रेस पर निशाना नहीं साधा था।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, हरियाणा के पूर्व सीएम बंशीलाल की पुत्रवधू किरण चौधरी ने कांग्रेस में रह कर बीजेपी की तारीफ और कांग्रेस पर निशाना नहीं साधा था। वायरल दावा फर्जी है।

Avatar

Title:किरण चौधरी ने कांग्रेस में रह कर बीजेपी की तारीफ और कांग्रेस पर निशाना नहीं साधा, दावा फर्जी….

Fact Check By: Sarita Samal

Result: False