क्या भाजपा नेता किरण खेर ने कहा कि बलात्कार हमारी संस्कृति का हिस्सा है?

False Political

९ जून २०१९ को अभिषेक यादव नामक एक फेसबुक यूजर ने एक तस्वीर पोस्ट की | तस्वीर के शीर्षक में लिखा गया है कि “बलात्कार जैसी घिनौनी घटना पे भाजपा की नीच सोच” | तस्वीर में २०१४ को भाजपा संसद किरण खेर द्वारा दिए गये बयान का उल्लेख किया गया है | लिखा गया है कि “बलात्कार तो सदियों से हो रहा है, ये संस्कृति का हिस्सा है, इसे हम रोक नहीं सकते |- किरण खेर, भाजपा संसद” | इस तस्वीर के माध्यम से यह दावा किया जा रहा है कि उपरोक्त बयान किरण खेर ने दिया है | यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफ़ी चर्चा में है | फैक्ट चेक किये जाने तक यह तस्वीर लगभग ३५० प्रतिक्रियाएं प्राप्त कर चुकी थी |

आर्काइव लिंक

क्या वास्तव में उपरोक्त बयान किरण खेर द्वारा दिया गया है? हमने इस तस्वीर की सच्चाई जानने की कोशिश की |

संशोधन से पता चलता है कि..

जांच की शुरुआत हमने गूगल सर्च पर अलग-अलग की वर्ड्स का इस्तेमाल करते हुए इस बयान को ढूंढने की कोशिश की | हमने पाया की इस बयान से जुड़ी सारी टिप्पणी २०१७ की हैं |

हमें सबसे पहले ३० नवंबर २०१७ की इंडिया टुडे द्वारा प्रकाशित खबर मिली | खबर के अनुसार चंडीगढ़ बलात्कार मामले के बारे में मीडिया से बात करते हुए- जहां एक २२ वर्षीय महिला के साथ एक ऑटो-रिक्शा चालक और उसके दो साथियों द्वारा गैंगरेप किया गया था- किरन खेर ने यह कहा, “बच्ची की समझदारी को भी मैं थोड़ा सा कहना चाहती हूं… सारी बच्चियों को… की आलरेडी जब कोई तीन आदमी बैठे हुए है उसके अंदर..तो आपको, बेटा, उसमे नहीं जाना चाहिए |”

आर्काइव लिंक

हमें एक यूट्यूब का विडियो मिला जिसमे हम किरण खेर को यह ब्यान देते हुए सुन सकतें हैं | यह विडियो ३० नवंबर २०१७ को एपीएन न्यूज़ द्वारा प्रकाशित की गयी है | ३६ सेकंड में किरण खेर कहती है “बच्ची की समझदारी को भी मैं थोड़ा सा कहना चाहती हूं…सारी बच्चियों को…की आलरेडी जब कोई तीन आदमी बैठे हुए है उसके अंदर..तो आपको, बेटा, उसमे नहीं जाना चाहिए | मैं यह बात लड़कियों के सुरक्षा के लिए कह रही हूं | हम लोग भी कभी टैक्सी लेते थे.. मुंबई में भी..हम किसी न किसी को जो हमको साथ छोड़ने आता था उसको नंबर लिखा देते थे..टैक्सी का..की बेटा यह नंबर लिख लो..क्योंकि हमें अपनी सुरक्षा की चिंता थी और हमें सुरक्षित रहना था..यह बात मुझे एक लड़की के नाते याद है |”

हमें लाइव हिंदुस्तान द्वारा प्रकाशित खबर मिली | खबर के अनुसार किरण खेर ने कहा “जब लड़की को पता था कि ऑटो में पहले से ही तीन आदमी बैठे हुए हैं तो उसे ऑटो में नहीं बैठना चाहिए था | खुद का अनुभव साझा करते हुए किरण ने कहा कि हम लोग भी मुंबई में कभी टैक्सी लेते थे, तो जो हमारे साथ हमें छोड़ने आता था हम उन्हें अपना टैक्सी नंबर लिखवा देते थे क्योंकि एक लड़की होने के नाते हम खुद को सुरक्षित रखना चाहते थे |”

आर्काइव लिंक

गूगल सर्च के माध्यम से हमें २९ नवंबर २०१७ को एएनआई द्वारा प्रकाशित ट्वीट मिली | ट्वीट में लिखा गया है कि “#देखिये बीजेपी सांसद किरण खेर का कहना है कि उन्हें (चंडीगढ़ बलात्कार पीड़िता को) ऑटो रिक्शा पर नहीं चढ़ना चाहिए था, जब उसने तीन पुरुषों को उसमें बैठे देखा था |” (२९.११.१७)

आर्काइव लिंक  

इस बयान ने काफ़ी विवाद पैदा किया | इस बयान का उल्लेख करते हुए कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल ने एएनआई से कहा कि “मैं आश्चर्यचकित हूं कि उन्होंने इस तरह का बयान कैसे दिया, ऐसा लगता है जैसे एक गंभीर मामले पर बड़ी साधारण प्रतिक्रिया दी है | इसके बजाय उन्हें यह बताने की आवश्यकता थी कि वह चंडीगढ़ को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित स्थान किस तरह बनाने वालीं हैं |”

आर्काइव लिंक

उपरोक्त ट्वीट के नीचे हमें एएनआई द्वारा प्रकाशित किरण खेर का उत्तर भी मिला | ट्वीट में लिखा गया है कि “मैंने तो यह कहा था कि ज़माना बहुत ख़राब है, बच्चों को ऐतियात बरतना चाहिए | चंडीगढ़ पुलिस पीसीआर भेजती है अगर कोई लड़की रात में १०० नंबर पर फ़ोन करती है तो | इस बात का राजनीतीकरण नहीं होना चाहिए |”

आर्काइव लिंक

इस जवाब का विडियो द क्विंट ने यूट्यूब पर भी प्रकाशित किया है | इस विडियो को आप नीचे देख सकते है |

इस बयान के साथ इस खबर को फर्स्ट पोस्ट ने भी प्रकाशित किया था | खबर के शीर्षक में लिखा गया है कि “किरण खेर ने कहा- मैंने तो कहा था जमाना बहुत ख़राब है |”

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों के जांच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | दावें अनुसार किरण खेर ने कहा “बलात्कार तो सदियों से हो रहा है, ये संस्कृति का हिस्सा है, इसे हम रोक नहीं सकते |” यह बात गलत है | किरण खेर ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है |

Avatar

Title:क्या भाजपा नेता किरण खेर ने कहा कि बलात्कार हमारी संस्कृति का हिस्सा है?

Fact Check By: Drabanti Ghosh 

Result: False