३१ अक्टूबर २०१९ को “Siliguri 24×7 News” नामक फेसबुक यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसके शीर्षक में लिखा गया है कि “चंदननगर, पश्चिम बंगाल, इस दिवाली की लाइटिंग” | वीडियो में हम एक टॉवर की दीवारों पर प्रस्तुत एक अद्भुत लाइटशो देख सकते हैं | लाइटशो टॉवर की दीवारों को एक ३डी प्रभाव देता है | चंदननगर, लंबे समय से अपने सजावटी प्रकाश शो के लिए जाना जाता है | रोशनी के रंगीन पैनलों को समयबद्ध और अच्छी तरह से अनुक्रमित किया जाता है जिससे वस्तुओं को गति में होने का आभास दिया दिया जाता है | इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो २०१९ में पश्चिम बंगाल के चंदननगर के दिवाली लाइट शो को दर्शाता है |

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि...

जाँच की शुरुआत हमने इस वीडियो इन्विड टूल का इस्तेमाल करते हुए गूगल रिवर्स इमेज सर्च कर के की जिसके परिणाम से हमें geekologie नामक वेबसाइट का लिंक मिला जिसके अनुसार यह इस्तानबुल, तुर्की में गलाटा टॉवर का वीडियो है, जहाँ जेनलिक फेस्टिवल (युवा महोत्सव) मनाने के लिए ३-डी प्रोजेक्शन दिखाया गया था | इस वीडियो को ११ जुलाई २०१८ इस वेबसाइट पर अपलोड किया गया था |

आर्काइव लिंक

इसके आलावा इस वीडियो का एक लम्बा वर्शन २ मई २०१८ को यूट्यूब पर उपलब्ध है | इस वीडियो के शीर्षक में लिखा गया है कि “गलाटा टावर में ७-डी शो” |

गलाटा टावर के तस्वीरें ट्रिप एडवाइजर के वेबसाइट पर भी उपलब्ध है | इसके पश्चात हमने गूगल मैप पर गलाटा टावर, इस्तानबुल टर्की को ढूँढा, जिसके परिणाम आप नीचे देख सकते है | हमने पाया कि यह वोही टावर है जिसे हम वायरल वीडियो में देख सकते है |

गलाटा टावर में अक्सर ऐसे लाइट शो होती रहती है, यूट्यूब पर ऐसे कई लाइट शो के वीडियो उपलब्ध है जो यह स्पष्ट करतें है कि वीडियो टर्की के गलाटा टावर का है ना की पश्चिम बंगाल के चंदननगर में हुए लाइट शो |

निष्कर्ष: तथ्यों के जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | वीडियो में दिखाया गया लाइट शो इस्तानबुल के गलाटा टावर पर 3D प्रोजेक्शन का है | २०१८ के इस्तानबुल के इस वीडियो को पश्चिम बंगाल के चंदननगर के नाम से साझा किया जा रहा है |

Avatar

Title:इस्तानबुल के इस वीडियो को पश्चिम बंगाल के चंदननगर का बताया जा रहा है|

Fact Check By: Aavya Ray

Result: False