
५ सितम्बर २०१९ को “Fazlul Hoque Patowary” नामक एक फेसबुक यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके शीर्षक में लिखा गया है कि “अब कशमीर में खूबसूरत मस्जिद की आग लगा दी गयी | मुझे नहीं पता कि मुसलमान दुनिया अभी भी अपना भूमिका क्यों नहीं निभा रही है |” इस वीडियो में हम एक मस्जिद को जलते हुए देख सकते है | इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो कश्मीर का है और अभी वहां से सबसे सुन्दर मस्जिद को आग लगा दी गई है | इस वीडियो को कश्मीर की वर्तमान घटना के नाम से फैलाया जा रहा है |
अनुसंधान से पता चलता है कि…
जाँच की शुरुआत हमने इस वीडियो को इन्विड टूल का इस्तेमाल करते हुए छोटे कीफ्रेम्स में तोडा व यांडेक्स रिवर्स इमेज सर्च किया | परिणाम से हमें २९ जनवरी २०१९ को Some Ball द्वारा अपलोड किया गया वीडियो मिला | वीडियो के शीर्षक में इन्डोनेशियाई भाषा में लिखा गया है कि “बेलोपा ग्रैंड मस्जिद, लुवु, दक्षिण सुलावेसी में आग लग गई | यह घटना मंगलवार (1/29/2019) सुबह हुई थी |” वीडियो के विवरण में भी यही जानकारी है | वेल्डिंग की चिंगारियों से यह आग लग गई थी | उस समय मस्जिद के गुंबद का निर्माण कार्य शुरू था |
इस खबर के बारें में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमने “KEBAKARAN MASJID AGUNG” जैसे की-वर्ड्स का इस्तेमाल करते हुए गूगल सर्च किया, परिणाम से हमें २९ जनवरी २०१९ को CNN इंडोनेशिया द्वारा प्रसारित खबर मिली | खबर के शीर्षक में इन्डोनेशियाई भाषा में लिखा है कि “लुमू बेलोपा की मस्जिद का डोम जलते हुए देखा जा सकता है |” इससे हम स्पष्ट हो सकते है कि, यह घटना ८ महीने पुरानी है और इंडोनेशिया में घटित हुई है, ना की कश्मीर की |
‘ट्रिब्यून तिमुर’ने भी घटना की खबर का वीडियो २८ जनवरी २०१९ को प्रसारित किया था | वीडियो के शीर्षक में जावानिज भाषा में लिखा गया है कि “ग्रेट मोस्क ऑफ़ बेलोपा की लगी आग के कुछ क्षण” |
२९ जनवरी २०१९ को रीजनल कोम्पस द्वारा प्रकाशित खबर में इन्डोनेशियाई भाषा में लिखा है कि यह घटना बेलोपा जिले के सेंगा गांव में स्थित बेलोपा लुवु ग्रैंड मस्जिद में मंगलवार सुबह करीब १० बजकर ५५ मिनट परघटी थी, जब मजदूरों ने मस्जिद की छत के नवीनीकरण का काम शुरू किया |
इसके पश्चात हमने गूगल मैप्स पर इंडोनेशिया के लुवु में इस ग्रेट मोस्क ऑफ़ बेलोपा को ढूँढा | परिणाम से हमें २९ मार्च २०१९ को गूगल यूजर द्वारा अपलोड की गयी तस्वीरें मिली जो जलती हुई मस्जिद की वीडियो से मेल खाती है |
निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | यह वीडियो जनवरी २०१९ का है और इंडोनेशिया की मस्जिद को दर्शाता है, जिसमे आग लग गयी थी | इस वीडियो के कश्मीर के होने का गलत दावा किया जा रहा है | इस वीडियो का कश्मीर से कोई सम्बन्ध नही है |

Title:इंडोनेशिया में जलती हुई मस्जिद का वीडियो कश्मीर की वर्तमान घटना के नाम से फैलाया जा रहा है |
Fact Check By: Aavya RayResult: False
