क्या कर्नाटक में बुर्का पहेनकर कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया?

Communal False

वीडियो अगस्त 2020 का है,  जब कुर्नूल पुलिस ने बुरखे में कुछ शराब तस्करी करने वाले लोगों को पकड़ा था।

अभी हाल में कर्नाटक में विधान सभा के चुनाव हुए है जिससे संबंधित सोशल मीडिया पर तरह तरह के दावे फैलाए गये। कर्नाटक से ही जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस द्वारा बुरखे में एक शख्स को पकड़ते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है की ये वीडियो कर्नाटक का है जहां पर बुर्का पहने लोगों की एक समूह ने पुलिस पर पथराव किया।

वायरल वीडियो के साथ यूज़र द्वारा एक कैप्शन जोड़ा गया है जिसमें लिखा है की “एक धर्म को बदनाम करने के लिए कितना गिरोगे, पैसे के लिए कुछ भी करने वाले लोगों का एक समूह #कर्नाटक में बुर्का पहनकर पुलिस पर पथराव करते पकड़ा गया।”

ट्विटर आर्काइव

अनुसन्धान से पता चलता है की…

सबसे पहले हमने गूगल पर जा कर सम्बंधित कीवर्ड्स से ये पता लगाने की कोशिश कि वायरल वीडियो क्या वास्तव में कर्नाटक से सम्बंधित है? जिसके परिणाम में हमें दो वर्ष पुराना एक वीडियो मिला। जिसे ईटीवी आंध्र प्रदेश न्यूज़ वेबसाइट की तरफ से अपलोड किया गया था। वीडियो के साथ दिए गये कैप्शन को देख कर ये समझ आता है की वीडियो कर्नाटक से नहीं है। यह वीडियो आँध्रप्रदेश के कुर्नूल जिले से है जब पुलिस द्वारा बुर्का पहनकर अवैध शराब तस्करी के सम्बन्ध में कई गिरफ्तार किये गए थे।

आगे बढ़ते हुए हमें यही खबर टाइम्स ऑफ़ इंडिया में मिली जिसे 2 अगस्त 2020 को प्रकशित किया गया था। इसमें दिए गए विवरण के अनुसार अवैध शराब तस्करी के मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। स्थानीय पुलिस ने उस दिन रविवार को कर्नाटक के बेंगलुरु से आंध्र प्रदेश में कुरनूल जिले के बेथमचेरला के पास शराब की तस्करी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। शराब की तस्करी के बारे में सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने अवैध कारोबार के सिलसिले में गिरफ्तारी में कामयाबी हासिल की थी। तस्करी अधिनियम से जुड़े हुई कार्यवाही में  पुलिस द्वारा  तीन लाख रुपये मूल्य की शराब बरामद की गयी थी।

हमने तत्कालीन कुरनूल सिटी एसपी फकीरप्पा कागिनेल्ली से संपर्क किया। वीडियो के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “वीडियो में आप जिन लोगों को देख रहे हैं, वे शराब तस्कर हैं। हमने आंध्र-तेलंगाना सीमा के पास दो तस्करों को पकड़ा था और उनके पास से 72 अवैध शराब की बोतलें बरामद की थीं। एक तस्कर ने पुलिस को धोखा देने के लिए बुर्का पहन रखा था। आप उसे वीडियो में देख सकते हैं।”

इसके बाद, डॉ. फकीरप्पा ने इस गलत दावे को खारिज करने के लिए एक ट्वीट किया था जिसे आप नीचे देख सकते हैं:

हमने कुरनूल आबकारी विभाग के मुख्य निरीक्षक, लक्ष्मी दुर्गाई से भी बात की थी, जिन्होंने कहा, “ वीडियो में दिख रहा शख्स 2020 में मोटरसाइकिल पर तेलंगाना से आंध्र की यात्रा कर रहा था, जब उन्हें पकड़ा था। हमने उनके पास से 78 बोतल अवैध शराब बरामद की है। हमने इस मामले में कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया था।”

निष्कर्ष-

तथ्यों की जांच से ये पता चलता है की वायरल वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। ये वीडियो कर्नाटक का नहीं है बल्कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल का है। जब पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी में बुरखे में छिपे तस्करों की गिरफ्तारी की थी।

Avatar

Title:क्या कर्नाटक में बुर्का पहेनकर कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया?

Fact Check By: Priyanka Sinha 

Result: False