JNU छात्र संघ अध्यक्ष आयशी घोष के दाहिने हाथ पर प्लास्टर की तस्वीर गलत है | जानिए सच |

False National Political

फोटो क्रेडिट- इंडियन एक्सप्रेस

जे.एन.यू.एस.यू की छात्र संघ अध्यक्ष आयशी घोष व उनके अन्य साथियों  पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रावास में कुछ नकबपोशों द्वारा हमला कर पीटा गया था | इसमें उसके सिर और हाथ पर चोट आई थी | आयशी घोष के सिर पर गम्भीर घाव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं |

अभी सोशल मीडिया पर उसके दाहिने हाथ पर चोट लगने को लेकर संदेह जताया जा रहा है | अब, सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ तस्वीरों का एक सेट साझा किया गया है कि आयशी घोष नकली चोट दिखाकर लोगों को धोखा दे रही है | एक तस्वीर से पता चलता है कि प्लास्टर उसके बाएं हाथ में है, जबकि दूसरा उसे दाहिने हाथ में दिखाता है | 

फेसबुक पोस्ट

शेफाली वैद्य ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस तस्वीर को शेयर किया, जिसे बादमें उन्होंने डिलीट कर दिया |

अनुसंधान से पता चलता है कि…

जाँच की शुरुवात हमने पोस्ट में दी गई तस्वीरों को सबसे पहले गूगल फोटोज में ढूँढकर की |

ऊपर की तस्वीर जेएनयू हिंसा मामले पर विश्वविद्यालय छात्र संघ द्वारा आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन से है | इसमें, आयशी घोष विश्वविद्यालय पर हमले का वर्णन करती है | आप नीचे इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो देख सकते हैं | इसमें, यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि उसकी बाईं बांह पर ही प्लास्टर किया गया है |

मूल वीडियो यहाँ देखे- फेसबुक पोस्ट | NDTV

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की तस्वीरें प्रतिष्ठित समाचार मीडिया वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं | इन वेबसाइट की खबरों की तस्वीरों को वायरल तस्वीर के साथ तुलना करने पर हमें ये स्पष्ट हुआ कि मूल तस्वीर को मिरर इमेज कर सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है |

मूल तस्वीर को आप नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करके देख सकते है |

द वीक आर्काइव लिंक 
इंडियन एक्सप्रेस आर्काइव लिंक 

फैक्ट क्रेस्सन्डो ने JNU के छात्र संघ के सदस्य अमल पुलार्कत से इस विषय में बात की, अमल ने उपरोक्त दावो को खारिज करते हुए हमें आयशी की कुछ और तस्वीरें भेजीं जहां ११ जनवरी २०२० को हम आयशी घोष को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के साथ देख सकते हैं | इन तस्वीरों में हम साफ़ साफ देख सकते है कि आईशी के बाएं हाथ में प्लास्टर किया गया है | 

निष्कर्ष: तथ्यों के जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | मूल तस्वीर को मिरर इमेज इफ़ेक्ट का उपयोग कर भ्रामक दावे के साथ फैलाया गया है।

Avatar

Title:JNU छात्र संघ अध्यक्ष आयशी घोष के दाहिने हाथ पर प्लास्टर की तस्वीर गलत है | जानिए सच |

Fact Check By: Aavya Ray 

Result: False