क्या नरेंद्र मोदी ने मुसलमानों के प्रति विवादित बयान दिया ? जानिये सच |

False National Political

१० जून २०१९ को फेसबुक पर ‘Rahul Gandhi Fan Club’ नामक एक पेज पर एक पोस्ट साझा की गयी है | पोस्ट में ABP Majha के BreakingNews का एक स्क्रीन शॉट साझा किया गया है | इस पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि, “नरेंद्र मोदी ने कहा है – मुसलमानों को हाथ लगाने से पहले मेरी लाश से गुजरना होगा |” क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

संशोधन से पता चलता है कि…

ABP Majha एक मराठी समाचार चैनल है | इसके सारे ताज़ा ख़बर मराठी भाषा मे छपते हैं | एक क्षेत्रीय भाषा वाले समाचार प्रणाली अन्य भाषा मे समाचार साझा करना मुमकिन नहीं है | इससे हमारा संदेह बढ़ा और हमने APB Majha के ‘YouTube’ चैनल पर इनके ‘Breaking News’ साझा करने का तरीका ढूंढा, तो हमें जो परिणाम मिले वह आप नीचे देख सकते है |

यह स्क्रीन शॉट हमने ‘YouTube’ से ABP Majha के पेज से लिया है | नीचे दिए गए लिंक पर आप इस ख़बर को देख सकतें हैं |

YouTubeLink

इसके बाद हमने उपरोक्त पोस्ट और YouTube मे मिले स्क्रीन शॉट की तुलना की | इस तुलना में हमने पाया कि साझा करने वाले ABP Majha के ‘Breaking News’ का चित्र तो बराबर लिया है मगर उस पर फोटोशोप के इस्तेमाल से दावा किया वाक्य लिखा है |

उपरोक्त पोस्ट के चित्र में जो लेख है, उसका अक्षर अलग है | ABP Majha के विडियो मे इस्तेमाल किया गया अक्षर – उपरोक्त पोस्ट मे साझा किये गए चित्र के अक्षर से काफ़ी अलग है | इसके अलावा, गौर से देखने पर अक्षर के पीछे एक लाल रंग का हिस्सा भी दिख रहा है, जिससे ‘Breaking News’ की असली ख़बर को ढकने के लिए इस्तेमाल की गयी है | इससे साफ़ पता चलता है कि उपरोक्त पोस्ट मे साझा किया गया चित्र फोटोशोप की मदद से भ्रम पैदा करने के लिए बदली गयी है |

हमने जब इस बात की पुष्टि करने के लिए दावे अनुसार कहे गए वाक्य को ढूंढा तो हमें नरेंद्र मोदी द्वारा कहा गया ऐसा कोई भी वाक्य नहीं मिला | इस बात से यह साबित होता है कि उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा केवल भ्रम पैदा करने के लिए साझा किया जा रहा है |

जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा की, “नरेंद्र मोदी ने कहा है –मुसलमानों को हाथ लगाने से पहले मेरी लाश से गुजरना होगा |” ग़लत है | इस चित्र को फोटोशोप के मदद से बदला गया है | नरेंद्र मोदी ने ऐसा कोई विवादित बयान नहीं दिया है |

Avatar

Title:क्या नरेंद्र मोदी ने मुसलमानों के प्रति विवादित बयान दिया ? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao 

Result: False