सहारनपुर में घटी इस घटना में आरोपी युवक और पीड़िता दोनों ही मुस्लिम समुदाय से है। इसका घटना का हिंदू- मुस्लिम से कोई संबन्ध नहीं है।

एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप कुछ लोगों को और पुलिस को नदी के किनारे खड़े हुये देख सकते है। उसमें एक शख्स पुलिस को बता रहा है कि वह लड़की के साथ नदी किनारे बैठा था और उसे उसने वहाँ से धक्का दे दिया। वह बता रहा है कि उसने लड़की को कैसे धक्का दिया और फिर उसके डुबने के बाद उसने क्या किया। वह बता रहा है कि उसने लड़की को इस तरह मारने का प्लैन पहले ही बना दिया था। और फिर उसने उस प्लैन के मुताबिक लड़की को मार डाला। इसके साथ दावा किया जा रहा है कि आरोपी शख्स और उसका दोस्त दोनों मुस्लिम है और उन्होंने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की एक हिंदू लड़की को बहला- फूसलाकर सहारनपुर लाया व उससे सारे पैसे और ज़ेवर ले लिये और उसको यमुना नदी में धक्का देकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद इस घटना को हिंदू- मुस्लिम से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।

वायरल हो रहे पोस्ट यूज़र ने लिखा है, “सहारनपुर के बासित और तैयब विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश की हिन्दू लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले आए और लाखों रुपए की नगदी-जेवरात लूटकर युवती को यमुना नदी हथिनी कुंड बैराज में धक्का देकर फेंका।“

फेसबुक

https://twitter.com/igopalgoswami/status/1678400620246577155

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि...

इस खबर की जाँच करने के लिये हमने गूगल पर कीवर्ड सर्च किया। हमें यह वीडियो News34India के चैनल पर 3 अगस्त 2021 को प्रसारित किया हुआ मिला। उसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि सहारनपुर के एक प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका को हथनीकुंड बैराज में धक्का दे दिया।

आर्काइव लिंक

इस बारे में और जानकारी हमें 4 अगस्त को अमर उजाला के वेबसाइट पर प्रकाशित की हुई मिली। उसमें बताया गया है कि सहारनपुर के मोहल्ला खाताखेड़ी में रहने वाले एक युवक ने आंध्र प्रदेश के वियजवाड़ा की युवती को शादी के लिये बहला- फुसलाकर सहारनपुर भागकर ले आया। उसने उससे सारे पैसे और ज़ेवर ले लिये और जब युवती ने लड़के से शादी की ज़िद की तो उसे हथिनी कुंड बैराज पर घुमाने ले गया और वहाँ से उसे धक्का दे दिया। आपको बता दें कि युवती अपने साथ करीब 10 तोला सोने के जेवरात लेकर आयी थी। इस मामले में युवक के साथ उसका दोस्त भी शामिल था। दूसरी तरह विजयवाड़ा में लड़की के घरवालों ने लड़की के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। कॉल डिटेल और मोबाइल के लोकेशन से पुलिस ने युवक को ढुंढा फिर उससे और उसके दोस्त से पूछताछ की तो इस घटना का खुलासा हुआ। आपको बता दें कि युवक पहले से शादीशुदा था इसलिये वह लड़की से शादी करने के लिये इंकार कर रहा था। इसमें युवक का नाम आसिफ है, उसके दोस्त का नाम तैय्यब है और पीड़िता का नाम तस्लीमा है।

इसके बाद हमने सहारनपुर पुलिस से संपर्क किया और यह जानने की कोशिश की कि क्या आरोपी मुस्लिम और लड़की हिंदू थी।

हमने सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा, उप पुलिस अधीक्षक अभिमन्यू मांगलिक और सागर जैन से संपर्क किया। उन तीनों हमें यही बताया कि “वायरल हो रहे वीडियो में दिखायी गयी घटना वर्ष 2021 के अगस्त में हुई थी। इसमें जो पीड़िता है वह मुस्लिम समुदाय से है और आरोपी भी मुस्लिम है। यह मामला आंध्र प्रदेश पुलिस ने संभाला था।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। इसमें दिखायी गयी घटना में आरोपी और पीड़िता दोनों ही मुस्लिम समुदाय से है। इसमें हिंदू- मुस्लिम का कोई लेना-देना नहीं है।

Avatar

Title:सहारनपुर में दो युवकों ने एक लड़की को बहलाकर उससे पैसे और जेवर लेकर उसे यमुना में फेंक दिया, जिसके बाद इस घटना को सांप्रदायिकता से जोड़ा जा रहा है।

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: False