अभी हाल ही में दिल्ली में एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ, जिस संदर्भ से जोड़ते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। जिसमें बीजेपी के सहयोगी टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू नज़र आ रहे हैं। वीडियो किसी सदन का लगता है, जहां सीट के पास खड़े होकर नायडू को तेलुगू में गुस्से में कुछ बोलते हुए देखा जा सकता है। अपनी बात खत्म करने के बाद नायडू हाथ जोड़ते हैं और सदन से बाहर निकल जाते हैं।

वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी और एनडीए गठबंधन के मंत्रियों के शपथ समारोह से पहले टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू गुस्से में दिखे।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- NDA गठबंधन सरकार में शपथ से पहले नायडू जी बहुत गुस्से मे दिखे…

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के कुछ स्क्रीनशॉट लिए। मिली तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च करने पर वायरल वीडियो हमें V6 News Telugu के यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो 19 नवंबर 2021 को अपलोड किया गया था। इससे ये स्पष्ट होता है कि वायरल वीडियो का हाल में हुए NDA शपथ ग्रहण समारोह से कोई संबंध नहीं है।

वीडियो के कैप्शन में लिखा हे- “आंध्र प्रदेश विधानसभा में चंद्रबाबू नायडू का सनसनीखेज फैसला।”

जानकारी के अनुसार ये वीडियो आंध्र प्रदेश विधानसभा का है।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए आगे की जांच करने पर वायरल वीडियो की खबर हमें यहां, यहां और यहां पर भी मिली।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उस समय आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी नेताओं ने नायडू की पत्नी के बारे में कथित अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसी से नाराज होकर वो सदन छोड़कर चले गए थे।

नायडू ने तब आरोप लगाया था कि उन्हें उनकी पत्नी पर की गई अपमानजनक टिप्पणियों के खिलाफ बचाव करने का मौका नहीं दिया गया।

एनडीटीवी में प्रकाशित खबर के अनुसार सदन से वॉकआउट के बाद नायडू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी जिसमें वो रो पड़े थे। उनका कहना था कि उनकी पत्नी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई और इसका जवाब देने का उनको मौका भी नहीं दिया गया। निम्न में पूरी खबर देखें।

आंध्र प्रदेश में सीएम चंद्रबाबू नायडू-

बतादें कि आंध्र प्रदेश में नई सरकार का गठन हो गया है। इसके साथ ही सीएम चंद्रबाबू नायडू ने मंत्रालयों का बंटवारा भी कर दिया है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपने पास कानून एवं व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर) विभाग रखा है।

निष्कर्ष-

तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, NDA गठबंधन सरकार में शपथ से पहले नायडू गुस्से में दिखने का दावा फर्जी है। ये वीडियो आंध्र प्रदेश विधानसभा का 2021 का है। इसका नई सरकार के गठन से कोई संबंध नहीं है।

Avatar

Title:चंद्रबाबू नायडू के लगभग ढाई साल पुराने वीडियो को हाल का बताकर भ्रामक दावा किया गया है.......

Fact Check By: Sarita Samal

Result: False