इस मामले का कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है, आरोपी का नाम साहिल गहलोत है और जो मुसलमान नहीं है।

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार, 14 फरवरी को लिव-इन पार्टनर निक्की यादव की हत्या के आरोप में साहिल गहलोत को गिरफ्तार किया। दिल्ली के नजफगढ़ के मित्रांव गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक ढाबे के फ्रिज में निक्की यादव की लाश मिली थी।
इसी बीच निक्की यादव और उनके लाइव इन बॉयफ्रेंड के तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए ये दावा कर रहे है कि निक्की यादव के हत्यारे का नाम साहिल मोहम्मद है जो मुसलमान समुदाय से है।
वायरल पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है कि “माशाल्लाह…! टुकड़े टुकड़े कर के फ्रिज़ में दफ़नाया…निक्की यादव और मोहम्मद साहिल की सेकुलर प्रेम-कहानी का आसमानी अंत…बाबा इज़रायली।”

अनुसंधान से पता चलता है कि….
जाँच की शुरुवात हमने इस मामले से संबंधित न्यूज़ रिपोर्ट को ढूँढा, जिसके परिणाम से हमें 15 फरवरी को हिंदुस्तान टाइम्स द्वारा प्रकाशित खबर मिली, जिसके अनुसार दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को नजफगढ़ के पास बाहरी दिल्ली के मित्रांव गांव में अपनी प्रेमिका की हत्या करने और उसके शव को फ्रिज में रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति ने अपराध इसलिए किया क्योंकि महिला, जो पिछले पांच साल से उसके साथ रह रही थी, इस व्यक्ति पर शादी करने का दबाव बना रही थी, जबकि उसके परिवार ने उसके लिए एक और लड़की ढूंढ लिया था।
रिपोर्ट के अनुसार आरोपी का नाम साहिल गहलोत है जो 24 साल के है और उनके गर्लफ्रेंड याने पीड़िता का नाम निक्की यादव है जो 22 की थी। पुलिस ने दावा किया था कि आरोपी साहिल ने निक्की की हत्या करने के बाद अगले दिन दूसरी लड़की से शादी रचाई थी।
जाँच में आगे बढ़ते हुए, हमें दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच द्वारा एक ट्वीट मिला जिसमे इस मामले से संबंधित एक प्रेस विज्ञप्ति भी अपलोड किया गया है। इस प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आरोपी का नाम साहिल गहलोत जो दिल्ली स्थित मित्रों गावं से है। उनके पिता का नाम वीरेन्द्र सिंह है। प्रेस विज्ञप्ति में हर जगह गिरफ्तार आरोपी साहिल गहलोत का जिक्र है और घटना के किसी भी सांप्रदायिक कोण का जिक्र नहीं है।
आगे फैक्ट क्रेसेंडो ने दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच के जॉइंट कमिश्नर एस.डी मिश्रा से संपर्क किया जिन्होंने हमें बताया कि इस मामले से संप्रदायिकता का कोई संबंध नहीं है और आरोपी का नाम साहिल गहलोत है नाकि मोहम्मद साहिल। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।”
क्राइम ब्रांच के डीसीपी ने आरोपी का नाम साहिल गहलोत बताते हुए मीडिया को इस मामले की जानकारी दी है जिसे आप नीचे देख सकते है।
हत्या का कारण क्या है?
साहिल गहलोत ने अपने रिश्ते की बात अपने परिवार से छुपाई थी। परिवार ने उसकी शादी दूसरी लड़की से तय कर दी थी और यह 9-10 फरवरी को तय हुई थी। जब यादव को पता चला कि गहलोत दूसरी लड़की से शादी कर रहे हैं, तो दोनों ने लड़ाई की और इस बहस के दौरान साहिल गहलोत ने इक्की यादव को मार डाला।
निष्कर्ष:
तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने वायरल पोस्ट के साथ किए गए दावे को गलत पाया है। निक्की यादव के हत्या के मामले से जुड़े आरोपी का नाम साहिल गहलोत है और दोनों ही एक ही समुदाय से है। इस मामले से संप्रदायिकता का कोई संबंध नहीं है।
