यह तस्वीर काशी विश्वनाथ मंदिर के कॉरिडोर बनाने वाले मज़दूरों की है।

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को जोड़कर एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। उसमें आप प्रधानमंत्री मोदी को कुछ लोगों के साथ टेबल पर बैठकर खाना खाते हुये देख सकते है। उसके साथ दावा किया जा रहा है कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने वाले मज़दूरों के साथ प्रधानमंत्री मोदी भोजन कर रहे है। यह तस्वीर उसकी है।

वायरल हो रहे पोस्ट के साथ यूज़र ने लिखा है,“एक राजा ने ताजमहल बनाने वाले मजदूरों के हाथ कटवा दिए थे और एक राजा राम मंदिर बनाने वाले मजदूरों के साथ भोजन कर रहा है। फर्क साफ है सत्य सनातन हिंदू धर्म की जय।“

फेसबुक | आर्काइव लिंक

https://twitter.com/I_ShivuDubey/status/1737850172481376668

अनुसंधान से पता चलता है कि...

इस तस्वीर में आप देख सकते है कि काशी विश्वनाथ धाम लिखा हुआ है। आप नीचे देख सकते है।

इससे हमने अनुमान लगाया कि यह तस्वीर काशी विश्वनाथ की हो सकती है। इस बात का पता लगाने के लिये हमने गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें यही तस्वीर 13 दिसंबर 2021 को ए.एन.आई उत्तर प्रदेश/ उत्तराखंड के ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट किया हुआ मिला। उसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों के साथ दोपहर का भोजन किया।

जाँच में आगे बढ़ते हुये हमें यही तस्वीर 13 दिसंबर 2021 को इंडिया टुडे के वेबसाइट पर प्रकाशित की हुई मिली। उसमें भी यही बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना पर काम करने वाले निर्माण श्रमिकों के साथ दोपहर का भोजन किया। प्रधानमंत्री मोदी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन करने वाराणसी गए थे। उन्होंने विश्वनाथ मंदिर का दौरा किया और मेगा प्रोजेक्ट का अनावरण करने से पहले ललिता घाट पर गंगा में डुबकी लगायी।

आर्काइव लिंक

13 दिसंबर 2021 को प्रसारित लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट में आप प्रधानमंत्री मोदी और मज़दूरों को खाना खाते हुये देख सकते है। इसमें आप उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भोजन करते हुये देख सकते है।

आर्काइव लिंक

इससे हम यह कह सकते है कि यह वीडियो अयोध्या में राम मंदिर बना रहे मज़दूरों का नहीं है।

निष्कर्ष:

तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रही तस्वीर के साथ किया गया दावा गलत है। यह तस्वीर राम मंदिर के कारीगारों की नहीं है, यह काशी विश्वनाथ मंदिर के कॉरिडोर के कारीगरों की तस्वीर है।

Avatar

Title:इस तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी राम मंदिर बनाने वाले मजदूरों के साथ खाना नहीं खा रहे है।

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: False