
हाल ही में आप नेता संजय सिंह की जमानत पर जेल से रिहाई हुई है। जिसके बाद संजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें संजय सिंह पुलिस अधिकारियों को डांटते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो को यूजर्स संजय सिंह के जेल से रिहा होने के बाद का बताते हुए शेयर कर रहे हैं ।
वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- संजय सिंह का फिर से स्वागत है। उन्हें पता है कि मोदी की पुलिस, सीबीआई, ईडी से कैसे निपटना है।
अनुसंधान से पता चलता है कि…
पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के बारे में जानने के लिए अलग अलग की-वर्डस का इस्तेमाल किया। परिणाम में वायरल वीडियो हमें आम आदमी पार्टी- उत्तर प्रदेश (आर्काइव) आधिकारिक एक्स अकाउंट में पोस्ट किया गया है। वीडियो को 21 अक्टूबर 2021 को साझा किया गया था। इससे ये तो स्पष्ट होता है कि वायरल वीडियो का हाल ही से कोई संबंध नहीं है।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए हमने आगे की जांच की। आगे हमें अमर उजाला (आर्काइव) की वेबसाइट पर एक खबर मिली। 21 अक्टूबर 2021 को प्रकाशित रिपोर्ट में वायरल वीडियो का तस्वीर मौजूद है। जानकारी के मुताबिक, कोरोना काल में आप नेता संजय सिंह बिना अनुमति के वाराणसी में तिरंगा यात्रा निकालने की कोशिश कर रहे थे, जिसकी वजह से पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था।

इसके अलावा इस खबर को यहां, यहां और यहां पर देखा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में एक रैली में पार्टी को झंडे फहराने की अनुमति नहीं दी गई और बाद में संजय सिंह को हिरासत में ले लिया गया था। AAP नेताओं पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने कोरोना नियमों का उल्लंघन करने के लिए केस दर्ज किया था।
आप नेता संजय सिंह की जमानत-
दिल्ली शराब घोटाला कांड में जहां सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जेल में हैं जबकि आप सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है और वो जेल से बाहर हैं। उन्होंने कहा है कि मैं जेल से बाहर आया तो दूसरे ही दिन साथियों से पता चला कि गहरी साजिश के तहत केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया। मैं आज ये कहता हूं कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम थे, हैं और रहेंगे। केजरीवाल का मुकदमा फर्जी है।
निष्कर्ष-
तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर हाल का बताकर वायरल किया जा रहा है। ये वीडियो आप नेता संजय सिंह की जमानत के बाद का नहीं है।

Title:पुराने वीडियो को आप नेता संजय सिंह की जमानत के बाद का बताकर वायरल….
Written By: Saritadevi SamalResult: False
