सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पुराने इफ्तार वीडियो को हालिया बताकर किया जा रहा है शेयर…

Missing Context Political

अखिलेश की इफ्तार पार्टी का साल भर पुराना वीडियो अभी का बताकर भ्रामक दावे से फैलाया जा रहा है।

अभी हाल ही में पाक रमजान के महीने की शुरुआत हुई है। जिससे जोड़ते हुए सपा सांसद अखिलेश यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्‍हें एक इफ्तार पार्टी में दिखाया गया है। वहीं वीडियो साझा करने वाले यूज़र का दावा है अखिलेश का यह वीडियो अभी का है जहां वे इफ्तार पार्टी में पहुंचे। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा गया है…

आज का #इफ़्तारी का समय शाम 06:02 pm पर था… #बिस्मिल्लाह टोंटी खान समय पर पहुंच गये सब मिलकर बोलो चाऊमीन

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत में यह देखा कि वायरल वीडियो में न्यूज़ एजेंसी ANI का लोगो बना हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए गूगल पर कीवर्ड से खोजना शुरू किया। परिणाम में हमें ANI के एक्स हैंडल पर 29 मार्च 2025 को यहीं वीडियो पोस्ट किया हुआ मिला। इसके साथ कैप्शन में लिखा था,”उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव लखनऊ में इफ्तार पार्टी में शामिल हुए।”

इससे इतनी बात यहीं साफ़ हो गई वायरल वीडियो अभी का नहीं है।

फिर हमें वायरल वीडियो NEWS9 Live नाम के यूट्यूब चैनल पर मिला। यहां पर वीडियो को 29 मार्च 2025 को शेयर किया गया था। साथ लिखे गए कैप्शन के अनुसार, वीडियो लखनऊ में आयोजित की गई एक इफ्तार पार्टी का है, जिसका हिस्सा बनने के लिए अखिलेश यादव भी पहुंचे थे।

वहीं न्यूज़ 24 के यूट्यूब चैनल पर 29 मार्च 2025 को अपलोड वीडियो के अनुसार,अखिलेश यादव इफ्तार में पहुंचे थें।

निष्कर्ष 

तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि सपा सांसद अखिलेश यादव का वायरल वीडियो अभी का नहीं है। यह वीडियो लगभग एक साल पहले का है जब लखनऊ में वे इफ्तार पार्टी पहुंचे थें। उसी समय के वीडियो को हालिया भ्रामक दावे से फैलाया जा रहा है।

Result Stamp

Title: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पुराने इफ्तार वीडियो को हालिया बताकर किया जा रहा है शेयर…

Written by: Priyanka Sinha

Result: Missing Context