दक्षिणी फिलीपींस में भूकंप के जोरदार झटके के बाद इस संदर्भ में सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किया जा रहा है। वहीं और एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें कुछ लोगों को बैडमिंटन खेलते नजर आ रहे हैं। तभी छत गिर जाती है और सभी अपनी जान बचाने के लिए भागते हैं।

वायरल वीडियो के साथ यूजर दावा कर रहे हैं कि ये दृश्य फिलीपींस में हुए भूकंप का नजारा है।

ट्विटरआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में वायरल वीडियो हमें एनबीसी न्यूज यूट्यूब चैनल पर मिला। जानकारी के अनुसार वीडियो को 19 सितम्बर 2022 में अपलोड किया गया था।

खबर के मुताबिक, यह दृश्य ताइवान में आए भूकंप का है। ताइवान के ताओयुआन में 5 मंजिला स्पोर्ट्स सेंटर की छत भूकंप में ढह गई थी।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट में भी वायरल वीडियो को देखा जा सकता है। खबर के मुताबिक, सितम्बर 2022 में ताइवान में आए 6.8 तीव्रता के भूकंप के दौरान एक बैडमिंटन कोर्ट की छत ढह गई। उस वक्त इस 5 मंजिला स्पोर्ट्स सेंटर में कई लोग खेल रहे थे। छत गिरती देख सभी खिलाड़ी खुद को बचाने के लिए बाहर निकल पड़े।

इस खबर को यहां, यहां भी देखा जा सकता है।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, वायरल वीडियो 2022 में ताइवान में आए भूकंप का वीडियो है। इसका फ़िलीपींस में हाल ही में आए भूकंप से कोई लेना-देना नहीं है।

Avatar

Title:ताइवान में आए भूकंप का पुराना वीडियो हाल ही में फ़िलीपींस आए भूकंप का बताकर वायरल….

Written By: Sarita Samal

Result: False