यह वीडियो अभी का नहीं वर्ष 2021 में जामनगर के घुडसिया में आयी बाढ़ का है।

हाल ही में आये बिपरजॉय चक्रवात से कई लोग बूरी तरह प्रभावित हुये है। इस तूफान की वजह से मची हुई तबाही के बहुत सारे वीडियो व तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रहे है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से शेयर किया जा रहा है। उसमें आप भारी बारिश की वजह से पूरे गांव में हुये जलभराव को देख सकते है। दावा किया जा रहा है कि गुजरात के जामनगर के घुडसिया गांव में बिपरजॉय चक्रवात के आने की वजह से बाढ़ आ गयी है। और यह उसी का वीडियो है।

वायरल हो रहे पोस्ट के साथ यूज़र ने लिखा है, “घुडसिया गाँव, जामनगर, गुजरात बिपरजोय तूफान।“

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि...

इस वीडियो की जाँच हमने इनवीड-वी वैरिफाइ टूल के माध्यम से इसको छोटे कीफ्रेम्स में काटकर की। परिणाम में हमें यह वीडियो VTV Gujarati News and Beyond नामक चैनल पर 13 सितंबर 2021 को प्रसारित किया हुआ मिला। इसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि वीडियो में दिख रहा दृश्य गुजरात में स्थित जामनगर के घुडसिया गांव का है। इसमें यह भी बताया गया है कि गुजरात के जामनगर में आयी भारी बरसात के कारण घुडसिया और आलिया बड़ा गांव में बाढ़ आ गयी थी।

आर्काइव लिंक

जाँच के दौरान हमें यह वीडियो गुजरात हवामान समाचार नामक फेसबुक पेज पर 13 सिंतबर 2021 को इसी जानकारी के साथ प्रकाशित किया गया है कि यह वीडियो जामनगर के घुडसिया का है।

फेसबुक

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो चक्रवात बिपरजॉय का नहीं है। यह वर्ष 2021 में गुजरात के जामनगर में आयी बाढ़ का वीडियो है।

Avatar

Title:गुजरात के जामनगर में आयी बाढ़ के पुराने वीडियो को चक्रवात बिपरजॉय का बता वायरल किया जा रहा है।

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: Partly False