यह वीडियो वर्ष 2022 का है। इसका सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या से कोई संबन्ध नहीं है।

हाल ही में राजस्थान के जयपुर में करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या हुई है। जिसका जिम्मा गैंगस्टर रोहित गोदारा ने अपने सर लिया है। आपको बता दें कि गैगस्टर रोहित गोदारा फर्ज़ी पासपोर्ट के ज़रिये भारत छोड़कर जा चुका है। वैसे वह राजस्थान के बिकानेर में रहता था। गोगामेडी की हत्या के बाद रोहित गोदारा के भाई का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसके साथ दावा किया जा रहा है कि सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के बाद रोहित गोदारा के भाई ने वीडियो के ज़रिये बताया कि इसमें उसका और उसके परिवार का कोई दोष नहीं है। रोहित ने जिसकी हत्या की वो उसे जानते नहीं है और 13 साल पहले रोहित घर छोड़कर जा चुका है।

वायरल हो रहे पोस्ट के साथ यूज़र ने लिखा है,“सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के बाद गैंगस्टर रोहित गोदारा का भाई आया सामने ,कहा 13 साल से मेरा परिवार परेशान हैं।“

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि...

इस वीडियो में रोहित गोदारा के भाई ने ये कहा है कि , “इसमें मेरा और मेरे परिवार का कोई दोष नहीं है। हमें तो इस अपराधी का नाम भी नहीं पता, हम तो जानते ही नहीं ये कौन है। जिसको वो मार रहा है और जिसके साथ वह दुश्मनी ले रहा है। मैंने तो आजतक नाम ही नहीं सुना है। अब मेरे पास तो कोई ईलाज नहीं है। रात में नींद नहीं आती। मेरी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है, ना ही गांव में, ना कोई तहसील में, ना कोई जिले में। पर मेरा ईलाज क्या है। मैं 13 साल से इसमें पीस रहा हूँ। वो 13 साल पहले ही चला गया। मेरे माँ-बाप जिनको चलना नहीं आता उनको छोड़कर वह 13 साल पहले ही चला गया।“

इसकी जाँच करने के लिये हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया। हमें यही वीडियो 15 दिसंबर 2022 को न्यूज़ 18 राजस्थान के चैनल पर प्रसारित किया हुआ मिला। इसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि यह वीडियो गैंगस्टर रोहित गोदारा के भाई का है। वो रोहित का विरोध कर रहे है।

आर्काइव लिंक

इसमें बताया गया है कि रोहित के भाई लोगों से कह रहे है कि कोई भी इस तरह से गैंगस्टर को अपना रोल मॉडल न माने। वो कह रहे है कि रोहित ने 13 साल पहले अपराध की दुनिया में कदम रखा है। उनका पूरा परिवार रोहित के कर्मों की सज़ा भुगत रहा है।

जाँच में आगे बढ़ते हुये हमें यह वीडियो जी राजस्थान के ट्वीटर हैंडल पर भी 15 दिसंबर 2022 को इसी जानकारी के साथ शेयर किया हुआ मिला। आप नीचे देख सकते है।

आर्काइव लिंक

15 दिसंबर 2022 को प्रकाशित जी राजस्थान कि रिपोर्ट में बताया है कि दिसंबर 2022 में रोहित गोदारा ने गैंगस्टर राजू ठेहट के हत्या की जिम्मेदारी ली थी। और उस समय उसके भाई का यह वीडियो वायरल हुआ था। हत्या के कुछ ही समय बाद उन्होंने फेसबुक के ज़रिये बताया था कि राजू ठेहट की हत्या कर उसने आनंदपाल सिंह और बलवीर बानूड़ा की मौत का बदला लिया था। और उसने उसके बाकि दुश्मनों की हत्या की भी धमकी दी थी।

इसी तरह सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या की जिम्मेदारी भी रोहित गोदारा ने फेसबुक पर पोस्ट कर ली थी। उसमें उसने लिखा है कि गोगानेडी उसके दुश्मनों का साथ देते थे इसलिये उन्हें मार दिया गया। और इस पोस्ट में भी धमकी दी है कि वह उसके और दुश्मनों की भी ऐसे हत्या करेगा। आपको बता दें कि रोहित गोदारा गैंगस्टर लॉरेंस विश्र्नोई से जुड़ा हुआ है।

निष्कर्ष:

तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो सुखदेव सिंह गोगामेडी के हत्या के काफी पहले का है। यह दिसंबर वर्ष 2022 का वीडियो है।

Avatar

Title:गैंगस्टर रोहित गोदारा के भाई का यह वीडियो अभी का नहीं, पुराना है।

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: False