क्या लंदन में हिंदुओं ने हाल ही में पाकिस्तानी होटलो पर बहिष्कार डालने के लिए प्रदर्शन किया?

Missing Context Social

यह वीडियो दो वर्ष पुराना है। वर्ष 2019 में पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद लंदन स्थित भारतीयों ने पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था। यह उसका वीडियो है।

एक वीडियो इंटरनेट पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। उसमें आप कुछ लोगों की भीड़ को रास्ते पर विरोध प्रदर्शन (Protest) करते हुए देख सकते है। वीडियो में आप सुन सकते है कि वे लोग पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है।

इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि हाल ही में लंदन (London) में स्थित हिंदुओं ने पाकिस्तान (Pakistan) के सभी रेस्तरां का बहिष्कार करने का निर्णय लिहा है।

वायरल हो रहे पोस्ट के साथ लिखा है, “लंदन में सभी हिंदुओं ने एकजुट होकर यह निर्णय लिया है कि वे पाकिस्तान के किसी भी रेस्टोरेंट में नहीं जाएंगे और पाक समाज का 100% बहिष्कार करेंगे। वहां इतनी एकता है तो यहां क्यों नहीं।“ 

फेसबुक 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

जाँच की शुरुआत हमने फेसबुक पर कीवर्ड सर्च कर की। परिणाम में हमें यही वीडियो 5 पिलर्स नामक एक न्यूज़ वैबसाइट के आधिकारिक पेज पर 18 फरवरी 2019 को प्रसारित मिला। 

उसके साथ दी गयी जानकारी के अनुसार, पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद लंदन में स्थित भारतीयों ने पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी व्यवसायों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया था।

आर्काइव लिंक

इसी वीडियो का विस्तारित संस्करण टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा प्रसारित किया हुआ मिला। उन्होंने यह वीडियो 17 फरवरी 2019 को प्रसारित किया था। ब्रिटैन में स्थित भारतीय मूल के लोगों ने पुलवामी आतंकी हमले के खिलाफ लंदन में पाकिस्तान हाई कमिशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारी ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’, ‘वंदे मातरम’, ‘कश्मीर हमारा है’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे थे।

आर्काइव लिंक

लंदन में पाकिस्तान हाई कमीशन (Pakistan High Commission) के बाहर किए गये विरोध प्रदर्शन के बारे में और जानकारी पाने के लिये आप नवभारत टाइम्स द्वारा 17 फरवरी 2019 को प्रकाशित समाचार लेख पढ़ सकते है।

वायरल हो रहा वीडियो को ANI ने भी 17 फरवरी 2019 को प्रसारित किया था।

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे दावे में पूरा कथन नहीं बताया गया है। यह वीडियो दो वर्ष पुराना है। वर्ष 2019 में पुलवामा में भारतीय जवानों के उपर हुए आतंकवादी हमले के बाद लंदन में भारतीयों ने पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

Avatar

Title:क्या लंदन में हिंदुओं ने हाल ही में पाकिस्तानी होटलो पर बहिष्कार डालने के लिए प्रदर्शन किया?

Fact Check By: Rashi Jain 

Result: Missing Context