पिछले वर्ष अगस्त २०२० में ममता बनर्जी द्वारा लॉकडाउन की घोषणा के वीडियो को वर्तमान का बता वायरल किया जा रहा है |

False

सोशल मीडिया पर कोरोनावायरस महामारी के चलते देश के विभिन्न हिस्सों में हुए लॉकडाउन व उसकी सख्तियों को लेकर कई अलग अलग दावे फैलाये गये है | लॉकडाउन में हुए मोकड्रिल, लॉकडाउन की तारिख, लॉकडाउन से जुड़े सांप्रदायिक वीडियो ऐसे कई वीडियो व पोस्टों की सच्चाई फैक्ट चेक कर फैक्ट क्रेसेंडो लगातार अपने पाठकों तक पहुंचाते आ रहा है | इसी बीच सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक वीडियो को बंगाल में अगस्त (वर्तमान) के महीने में सम्पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा करते हुए साझा किया जा रहा है | इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैलाते हुए दावा किया जा रहा है कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वर्तमान में पुरे राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन का घोषणा कर दी है |

फेसबुक पोस्ट वायरल हो रहे पोस्ट के शीर्षक में लिखा गया है कि 

“अगस्त के महीने में पश्चिम बंगाल में हुआ सम्पूर्ण लॉकडाउन का एलान |”

फैक्ट क्रेसेंडो को उनकी व्हाट्सएप फैक्टलाइन (९०४९०५३७७०) पर इस वीडियो से सम्बंधित कई फैक्ट चेक अनुरोध प्राप्त हुए |

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव लिंक 

इस सन्दर्भ में शोध करने पर हमें खबर प्रतिदिन नामक एक वेरीफाईड यूट्यूब चैनल द्वारा प्रसारित वीडियो मिला | इस वीडियो को २६ जुलाई २०२१ को साझा करते हुए शीर्षक में लिखा गया है कि 

“पश्चिम बंगाल लॉकडाउन समाचार आज लाइव बंगाली/लॉक डाउन पश्चिम बंगाल समाचार आज/लाइव समाचार बंगाली |” 

यह वीडियो २ मिनट ३ सेकंड लंबा है | नीचे आप इस वीडियो को देख सकते है |

यूट्यूब वीडियो | आर्काइव लिंक | आर्काइव लिंक 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

फैक्ट क्रेसेंडो ने पाया है कि वायरल वीडियो पिछले वर्ष अगस्त २०२० में बंगाल में किये गये सम्पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा का है | मूल वीडियो को एडिट कर वर्तमान में भ्रामक सन्देश फैलाते हुये इस वाईरल वीडियो को साझा किया जा रहा है |

जाँच की शुरुवात हमने गूगल पर पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन की घोषणा से संबंधित कीवर्ड सर्च कर की, जिसके परिणाम से हमें कोई भी विश्वसनीय न्यूज़ रिपोर्ट नही मिली जो इस बात की पुष्टि करती हो कि बंगाल में अगस्त के पूरे महीने में सम्पूर्ण लॉकडाउन का एलान किया गया है | परिणाम से हमें पश्चिम बंगाल के होम डिपार्टमेंट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा किये गये ट्वीट मिले | २८ जुलाई २०२० को किये गए ट्वीट में लिखा गया है कि

“राज्य में पूर्ण तालाबंदी की तारीखों की घोषणा करने के बाद, सरकार को विभिन्न लोगों से अनुरोध और अपील मिल रही है कि त्योहारों और महत्वपूर्ण सामुदायिक अवसरों पर कुछ तिथियों पर राज्यव्यापी तालाबंदी का पालन न करें |”

(ये ट्वीट पिछले वर्ष २०२० जुलाई में किया गया था)

आर्काइव लिंक

आगे एक और ट्वीट में लिखा गया है कि “हम लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए 2 अगस्त और 9 अगस्त के लिए पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा को वापस ले रहे हैं |”

(ज्ञात रहे कि ये ट्वीट भी पिछले वर्ष अगस्त २०२० में किये गए थे)

आर्काइव लिंक 

२०२० में किये गये इन ट्वीटों को ध्यान में रखते हुए हमने गूगल पर एक कीवर्ड सर्च किया जिसके परिणाम से हमें २८ जुलाई २०२० को पश्चिम बंगाल की तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आधिकारिक फेसबुक पेज द्वारा प्रसारित एक प्रेस कांफ्रेंस का वीडियो मिला | इस प्रेस कांफ्रेंस के शीर्षक में लिखा गया है कि “नाबंनो में हुई प्रेस कांफ्रेंस |” यह वीडियो ममता बनर्जी द्वारा प्रसारित लाइव वीडियो है | सम्पूर्ण वीडियो २४ मिनट ३० सेकंड का है | इस पूरे वीडियो को ध्यान से सुनने पर हमें समझ आया कि वायरल वीडियो को इस मूल वीडियो से काट कर व एडिट कर भ्रामक सन्देश फैलाते हुए साझा किया जा रहा है | मूल वीडियो के कई हिस्सों को काटकर व उसके बाद जोड़कर वायरल वीडियो को तैयार किया गया है | यह प्रेस कांफ्रेंस पिछले साल (२०२०) अगस्त के महीने में तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा किये गये लॉकडाउन की तारीखों के संबंध में थी |

https://www.facebook.com/MamataBanerjeeOfficial/videos/276432033658214/?__tn__=%2CO-R

तदनंतर हमने पिछले वर्ष अगस्त २०२० को पश्चिम बंगाल द्वारा लॉकडाउन के तारीखों की घोषणा को ढूँढा जिसके परिणाम से हमें बंगाल सरकार के आधिकारिक वेबसाईट पर इससे सम्बंधित अधिसूचना मिली | ३ अगस्त २०२० को ये अधिसूचना दी गयी थी कि लॉकडाउन की तारिख ५, ८, २०, २१, २७, २८, ३१ अगस्त २०२० उल्लेखित है | इसके अनुसार अगस्त २०२० के महीने के कुछ दिनों में पूरे राज्य में सम्पूर्ण लॉकडाउन का पालन किया जायेगा | इसके पश्चात १२ अगस्त २०२० की आधिकारिक अधिसूचना में कुछ बदलाव का उल्लेख करते हुए लिखा गया है कि २८ अगस्त २०२० को लॉकडाउन पालन करने की बात को रद्द किया गया है |

आगे हमने वर्तमान में पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन के नियमों को ढूँढा जिसके परिणाम से हमें पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा अपलोड की गयी वर्तमान की अधिसूचना मिली | इस अधिसूचना को २९ जुलाई २०२१ को साझा करते हुए लिखा गया है कि इन नियमों का पलान लोगों को १५ अगस्त २०२१ तक करना पड़ेगा | अधिसूचना के अनुसार, ३१ जुलाई से अपनी क्षमता से ५० प्रतिशत से अधिक नहीं होने वाले इनडोर स्थानों में सरकारी कार्यक्रमों की अनुमति होगी |” इस अधिसूचना में कही भी राज्य में सम्पूर्ण लॉकडाउन का उल्लेख नही किया गया है | 

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त वीडियो के माध्यम से किये गये दावे को गलत पाया है | पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक पुराने प्रेस कॉन्फ्रेंस के वीडियो को गलत दावे के साथ साझा किया जा रहा है, उनके द्वारा पिछले वर्ष लॉकडाउन को लेकर की गई प्रेस कांफ्रेंस के मूल वीडियो को एडिट कर वर्तमान से जोड़ भ्रामक सन्देश फैलाते हुए साझा किया जा रहा है | 

फैक्ट क्रेसेंडो द्वारा किये गये अन्य फैक्ट चेक पढ़ने के लिए क्लिक करें :

१. भारतीय महिला हॉकी टीम के टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में पहुँचने वाली ख़बर गलत है।

२.  महिलाओं द्वारा फिल्म डायरेक्टर की पीटाई के वीडियो को भा.ज.पा से जोड़ गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

३.  मेक्सिको में मगरमच्छ के महिला पर हमला करने के वीडियो को भारत का बताकर फैलाया जा रहा है |

Avatar

Title:पिछले वर्ष अगस्त २०२० में ममता बनर्जी द्वारा लॉकडाउन की घोषणा के वीडियो को वर्तमान का बता वायरल किया जा रहा है |

Fact Check By: Aavya Ray 

Result: False