
ईरान और इजरायल-अमेरिका की बीच शुरू हुई जंग थमने का नाम नहीं ले रही। इस बीच हाल के घटनाक्रम से जोड़ते हुए सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा हैं। दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान, अमेरिकी जहाज को तेल मुहैया करा रहा था। इसी दौरान ईरान ने मिसाइल से हमला करते हुए तेल के टैंकर को समुद्र में ही उड़ा दिया।
वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- पाकिस्तान अमेरिकी जहाज को तेल उपलब्ध करा रहा था। ईरान की नज़र इस पर पड़ी उसने मिसाइल से उस टैंकर को उड़ा दिया।

अनुसंधान से पता चलता है कि…
पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में वायरल वीडियो हमें न्यूज संस्थान Harian Metro के यूट्यूब चैनल पर मिला। यहां इसे 16 जुलाई,2022 को अपलोड किया गया था। मतलब साफ है कि ये हाल-फिलहाल का वीडियो तो बिल्कुल नहीं है।

वीडियो के साथ दी गई जानकारी के अनुसार इसे ‘RIMPAC 2022’ का बताया गया है। RIMPAC एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय समुद्री सैन्य अभ्यास से जुड़ा आयोजन है, जहां दर्जनों देशों की नौसेनाएं एक साथ आकर अभ्यास करती हैं।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर हमें अन्य एक न्यूज रिपोर्ट मिली। 16 जुलाई 2022 को प्रकाशित इस खबर के अनुसार रॉयल मलेशियन नेवी के रॉयल शिप लेकिर, TLDM ने 12 जुलाई को यूनाइटेड स्टेट्स के हवाई के पानी में अपने टारगेट पर एक एक्सोसेट MM40 मिसाइल को सफलतापूर्वक लॉन्च किया।
मिसाइल को सिंकिंग एक्सरसाइज सीरीज़, SINKEX में रिम ऑफ़ द पैसिफिक 2022 एक्सरसाइज फेज़ के दौरान लॉन्च किया गया था।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, ये वीडियो 2022 का है और समुद्री सैन्य अभ्यास से जुड़े आयोजन का है। इसका ईरान के हालिया संदर्भ से कोई मतलब नहीं है।
Title:सैन्य अभ्यास का पुराना वीडियो पाकिस्तानी जहाज पर ईरानी हमले का बताकर वायरल…
Fact Check By: Sarita SamalResult: Misleading


