नैनीताल बाढ़ का पुराना वीडियो वर्तमान का बताकर वायरल किया जा रहा है।

False Social

सोशल मीडिया पर बाढ़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लोगों के घुटने तक पानी भरा हुआ है। यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह दृश्य हाल ही में नैनीताल में आई बाढ़ का है। यूजर्स ने वीडियो शेयर करते हुए लोगों को इस समय नैनीताल न जाने की सलाह दी है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर्स ने लिखा है – अगर कोई भी व्यक्ति नैनीताल जाने की सोच रहा है तो बो यह विडियो जरुर देख पहले पुरी माल रोड नैनी झील में समा चुकी है…

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

रिवर्स इमेज करने पर यह वीडियो हमें एनएसएम व्लॉग यूट्यूब चैनल पर मिला। यह वीडियो करीब 10 महीने पहले चैनल पर अपलोड किया गया था। वीडियो में लिखा गया है नैनीताल मॉल रोड, लेक का पानी रोड़ में आया।

यह वीडियो नैनीताल फ्लोड़ चैनल पर भी 18 नवंबर 2021 को पोस्ट किया गया था।

मिली जानकारी के मदद से गूगल पर सर्च करने पर हमें नैनीताल पुलिस स्पष्टीकरण मिला।18 सितंबर 2022 को नैनीताल पुलिस ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट के साथ लिखा है, ‘सोशल मीडिया पर नैनीताल के माल रोड का पुराना वीडियो प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें नैनीताल की माल रोड व नैनी झील में बेतहाशा पानी भरा हुआ नजर आ रहा है। हम स्पष्ट कर रहे हैं कि यह वीडियो पुराना है। 

वर्तमान में नैनी झील का जल स्तर व माल रोड की स्थिति सामान्य है। जिस भी अराजक व्यक्ति द्वारा यह झीठी खबर फैलाया जा हरा है उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। 

फेसबुकआर्काइव

जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्बियाल से संपर्क किया उन्होंने कहा कि यह वीडियो पुराना है। वर्तमान में नैनीताल के मॉल रोड की स्थिति सामान्य है। जिला प्रशासन की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

फिर हमने नैनीताल मॉल रोड के एक स्थानीय दुकानदार से संपर्क किया। उन्होंने हमें स्पष्ट किया की वायरल वीडियो 2021 का है। अभी ऐसी कोई स्थिति नहीं बनी है। उन्होंने हमारे साथ वर्तमान नैनीताल मॉल रोड का वीडियो साझा किया। जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

निष्कर्ष-

तथ्यों की जांच के पश्चात हमने पाया कि पानी से भरा हुआ नैनीताल का यह पुराना वीडियो हाल ही का बताकर वायरल किया जा रहा है।

Avatar

Title:नैनीताल बाढ़ का पुराना वीडियो वर्तमान का बताकर वायरल किया जा रहा है।

Fact Check By: Saritadevi Samal 

Result: False