क्या शिक्षक भर्ती के लिए प्रदर्शन कर रही गर्भवती महिला के पेट पर पुलिस ने लाथ मारी?

Missing Context Political

यह वीडियो तीन साल पुराना है। इसे वर्तमान का बताकर गलत संदर्भ में वायरल किया जा रहा है। 

दिसंबर महीने में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शिक्षक भर्ती के लिए हजारो युवा प्रदर्शन कर रहे थे। जब ये छात्र कैंडल मार्च निकाल रहे थे, तभी पुलिस ने उन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया ।

इसके पार्श्वभूमी पर एक गर्भवती महिला का रोते हुए वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि, प्रदर्शनकारी गर्भवती महिला के पेट पर पुलिस ने लाथ मारी।

वायरल हो रहे वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि “जाहिलों नौकरी मत दो लेकिन गर्भवती लड़कियों के पेट पर लाठी तो मत मारो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी कहते है कि प्रदेश में इतनी नौकरियां है कि योग्य उम्मीदवार नही मिलते। वहीं दूसरी ओर आज लखनऊ में जब योग्य बी एड अभ्यर्थी नौकरियां मांगते है तो योगी जी की तानाशाही पुलिस उन पर लाठियां बरसाती है शर्मनाक ये कि वे गर्भवती महिलाओं का भी ख्याल नही करते उनके पेट मे लाठी मारते हैं।“ 

(शब्दश:)

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

फेसबुक पर कीवर्ड सर्च किया तो द लल्लटॉप के पेज पर प्रसारित यही वीडियो मिला। इसके साथ दी गई जानकारी में लिखा है कि 5 सितंबर 2018 को लखनऊ में बी.एड व टी.ई.टी पास अभ्यार्थी प्रदर्शन कर रहे थे। वे शिक्षक की नौकरी की मांग कर रहे थे। उस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया व इसी बीच एक गर्भवती महिला को लाठी लग गई। फिर उसे अस्पताल पहुंचाया गया था।

आर्काइव लिंक

इससे हम यह कह सकते है कि यह वीडियो पुराना है।

क्विंट हिंदी के मुताबिक 5 सितंबर 2018 को बी.एड और टी.ई.टी 2011 में पास हुए अभ्यार्थी लखनऊ में काफी समय से नियुक्ति की मांग कर रहे थे। उस दिन सैकड़ों अभ्यार्थी लखनऊ में स्थित इको गार्डन से विधानसभा की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे थे। 

उनको रोकने के लिए वहाँ पुलिस तैनात थी। फिर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्क-मुक्की हुई और बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसी बीच एक गर्भवती महिला के पेट पर लाठी लग गई।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहा वीडियो तीन साल पुराना है। यह घटना वर्तमान की नहीं। लखनऊ में 5 सितंबर 2018 को शिक्षक की नौकरी की मांग कर रहे अभ्यार्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था और उस समय एक गर्भवती महिला को उनकी लाठी लग गई थी। इस पुराने वीडियो का गलत संदर्भ के साथ फैलाया जा रहा है।

Avatar

Title:क्या शिक्षक भर्ती के लिए प्रदर्शन कर रही गर्भवती महिला के पेट पर पुलिस ने लाथ मारी?

Fact Check By: Rashi Jain 

Result: Missing Context