क्या तस्वीर में दिख रहा दिल भागवान श्री कृष्ण का दिल है जो आज भी धरती पर धड़क रहा है?

Partly False Social

यह तस्वीर भगवान श्री कृष्ण के ह्रदय की नहीं है। यह एक रूसी कलाकार दिमित्री त्सिकालोव द्वारा बनायी गयी एक लकड़ी की आकृति है।

इन दिनों इंटरनेट पर एक ह्रदय की तस्वीर वायरल हो रही है। उसके साथ दावा किया जा रहा है कि यह भगवान श्री कृष्ण के ह्रदय की तस्वीर है जो आज भी धरती पर धड़क रहा है।

वायरल हो रहे पोस्ट में यूज़र ने लिखा है, “भगवान् कृष्ण ने जब देह छोड़ी तो उनका अंतिम संस्कार किया गया, उनका सारा शरीर तो पांच तत्त्व में मिल गया, लेकिन उनका हृदय बिलकुल सामान्य एक जिन्दा आदमी की तरह धड़क रहा था और वो बिलकुल सुरक्षित था , उनका हृदय आज तक सुरक्षित है।“

फेसबुक | आर्काइव लिंक

https://twitter.com/TripathRavindra/status/1478271127738744832

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस तस्वीर की जाँच हमने गूगल रिवर्स इमेज सर्च कर की। हमें यही तस्वीर dimitritsykalov.com नामक वेबसाइट पर प्रकाशित की हुई मिली। इसमें दी गयी जानकारी में बताया गया कि यह लकड़ी, छाल और मिट्टी से बने एक ह्रदय की तस्वीर है। जिसे आप नीचे देख सकते है।

आर्काइव लिंक

इस वेबसाइट पर हमने दिमित्री त्सिकालोव के बारें में जानकारी हासिल करने की कोशिश की। वहाँ हमने लिखा हुआ पाया कि दिमित्री त्सिकालोव रूस के मास्को में पैदा हुये एक कलाकार है जो अब पेरिस में रहते हैं और वहीं काम करते हैं।

इस तस्वीर के बारें में और जानने के लिये हमने गूगल पर कीवर्ड सर्च किया। हमें यही तस्वीर 13 अक्टूबर 2021 को कनाडाई-ब्रिटिश पत्रकार कोरी डॉक्टरो की तरफ से किये गए एक ट्वीट में मिली। उसके साथ उन्होंने यही जानकारी दी थी कि यह ह्रदय की आकृति दिमित्री त्सिकालोव ने लकड़ी, छाल और मिट्टी से वर्ष 2002 में बनायी थी। 

आर्काइव लिंक

इससे हम कह सकते है कि यह तस्वीर जगन्नाथ भगवान के ह्रदय की नहीं है।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे पोस्ट के साथ किया गया दावा गलत है। यह तस्वीर श्री कृष्ण के ह्रदय की नहीं है। यह रूसी कलाकार दिमित्री त्सिकालोव ने बनाये गये एक लकड़ी की आकृति की तस्वीर है।

Avatar

Title:क्या तस्वीर में दिख रहा दिल भागवान श्री कृष्ण का दिल है जो आज भी धरती पर धड़क रहा है?

Fact Check By: Samiksha Khandelwal 

Result:Partly False