यह तस्वीर वर्ष 2014 में मंगलयान के लॉन्च की सफलता के बाद की है। इसका चंद्रयान3 से कोई संबन्ध नहीं है।

हाल ही में इसरो ने चंद्रयान3 लॉन्च किया । जिसके चलते पूरे देश में खुशी का महौल छाया हुआ है। इस बारे में कई वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। उसमें दो तस्वीरें पोस्ट की गयी है। आप देख सकते है कि उन तस्वीरों में कुछ महिलाएं और पुरूष जश्न मना रहें है। दावा किया जा रहा है कि चंद्रयान3 के सफलतापूर्वक लॉन्च के बाद इसरो के वैज्ञानिक जश्न मना रहे है। इसको शेयर कर यूज़र महिलाओं की प्रशंसा की जा रही है।

वायरल हो रहे पोस्ट के साथ यूज़र ने लिखा है, “तन पर साड़ी, माथे पर कुंकुम और गले में मंगलसूत्र पहने ये महिलाएं कोई गरीब ,गंवार, कृषक या घरेलू कामवाली बाईयां नहीं बल्कि इसरो की वैज्ञानिक हैं जिन्होंने हाल में ही चंद्रयान3 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया।“

फेसबुक | आर्काइव लिंक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि...

इन तस्वीरों की जाँच हमने गूगल पर रिवर्स सर्च कर की। इनके परिणाम आप नीचे देख सकते है।

  1. पहली तस्वीर

यह तस्वीर हमें 25 सितंबर 2014 को बी.बी.सी न्यूज़ के वेबसाइट पर प्रकाशित की हुई मिली। उसमें बताया गया है कि यह तस्वीर मंगलयान के लॉन्च से समय का है। इसमें बताया गया है कि यह इसरो के दफ्तर की तस्वीर है। मार्स ऑर्बिटर स्पेसक्राफ्ट (मॉम) के मंगल की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश करने के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के कर्मचारी जश्न मना रहे थे। यह तब की तस्वीर है।

आर्काइव लिंक

  1. दूसरी तस्वीर

यह तस्वीर भी हमें 25 सितंबर 2014 को प्रकाशित की हुई मिली। डेक्कन क्रोनिकल के वेबसाइट पर इस तस्वीर के साथ बताया गया है कि इसरो के वैज्ञानिक और अन्य अधिकारी बेंगलुरु में मार्स ऑर्बिटर कमांड नेटवर्क कॉम्प्लेक्स में मार्स ऑर्बिटर मिशन की सफलता का जश्न मना रहे थे। यह तब की तस्वीर है।

आर्काइव लिंक

इससे हम समझ सकते है कि दोनों तस्वीर वर्ष 2014 की है। इसका हाल ही में हुये चंद्रयान3 लॉन्च से इसका कोई संबन्ध नहीं है।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रही तस्वीरों के साथ किया गया दावा गलत है। ये तस्वीरें चंद्रयान3 लॉन्च होने की सफलता के बाद की नहीं है। यह वर्ष 2014 में मंगलयान के लॉन्च के समय की तस्वीर है।

Avatar

Title:मंगलयान के लॉन्च की सफलता के बाद जश्न मना रही इसरो की महिला वैज्ञानिकों की तस्वीर को चंद्रयान3 की सफलता का बता वायरल किया जा रहा है।

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: Partly False