इस तस्वीर में दिख रही महिला बिहार की लोक गायिका नेहा सिंह राठौर है और उनके साथ दिख रहे शख्स उनके पति हिमांशु सिंह राठौर है।

एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। उसमें आप कांग्रेस नेता अजय सिंह को एक महिला के साथ देख सकते है। इस तस्वीर में उस महिला को पीछे एक शख्स छू रहा है, ऐसा दिखाया गया है। दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस नेता महिला को गलत तरह से छू रहे हैं। वहीं इस पोस्ट को लेकर लोग कांग्रेस नेता के बारे में बुरा-भला कहते हुये शेयर कर रहे है।

वायरल हो रहे पोस्ट में यूज़र ने लिखा है, “इससे लाख गुना अच्छा तो हमारी मान्या और अकेला जी है। जो नाम बदनाम करके चली गई अपनी चुरहट सीधी को। महिला सम्मान करते कराते कांग्रेस नेता और उनके कार्यकर्ता।“

फेसबुक | आर्काइव लिंक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि...

वायरल तस्वीर में लिखे गये कैप्शन में @nehafolksinger लिखा हुआ है। इससे हमने अनुमान लगाया कि इस तस्वीर में दिख रही महिला बिहार की लोक गायिका नेहा सिंह राठौर है। हमने इस तस्वीर के बारे में जानकारी पाने के लिये नेहा सिंह राठौर के ट्वीटर हैंडल की खोज की। वहाँ हमें 24 सितंबर को उनका एक ट्वीट मिला। जिसमें यह तस्वीर रिपोस्ट की गयी थी। उसके साथ नेहा सिंह राठौर को हम भाजपा को इस तस्वीर के साथ गलत दावा फैलाने का दोषी ठहराते हुये देख सकते है। और उन्होंने काफी विनम्रता से यह स्पष्ट किया कि इस तस्वीर में उन्हें छूते दिख रहे शख्स उनके पति हिमांशु सिंह राठौर है। आप उनके ट्वीट को नीचे देख सकते है।

आर्काइव लिंक

नेहा सिंह राठौर ने 24 सितंबर को यह स्पष्टिकरण अपने फेसबुक पेज पर भी पोस्ट किया है।

इसके बाद और जाँच करने के लिये हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया। हमें 23 सितंबर को एम.पी लाइव न्यूज़ नामक एक यूट्यूब चैनल पर जिसमें हमें नेहा उन्हीं कपड़ो में दिखी जिनमें वे वायरल तस्वीर में दिख रही हैं।उसमें आप शुरुआत में उन्हें और उनके पीछे चल रहे उनके पती हिमांशु सिंह राठौर को भी देख सकते हैं। इस तस्वीर में कांग्रेस नेता अजय सिंह को भी देख सकते हैं।

आर्काइव लिंक

इस वीडियो के साथ दी गई जानकारी में बताया गया है कि मध्य प्रदेश के सीधी जिले के चुरहट विधानसभा में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली थी। इसको वरिष्ठ नेता अजय सिंह लीड कर रहे थे। बिहार की गायिका नेहा राठौर को इस सभा में गाने के लिये बुलाया गया था। वायरल तस्वीर इसी सभा की है।

जाँच के दौरान हमें हिमांशु सिंह राठौर और नेहा सिंह राठौर का बिहार तक के साथ एक इंटरव्यू प्रसारित किया हुआ मिला। आप उसमें नेहा सिंह के पति हिमांशु सिंह को देख सकते है।

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रही तस्वीर के साथ किया गया दावा गलत है। इस तस्वीर में दिख रहा शख्स नेहा सिंह राठौर के पति हिमांशु सिंह राठौर है।

Avatar

Title:लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की उनके पति के साथ तस्वीर को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: False