क्या बाराबंकी मे ८ साल की बच्ची का रेप करने वाले का सरे आम खून किया गया ? जानिये सच |

False National Social

९ जून २०१९ को फेसबुक पर Sagar Sharma Bjp Didoli नामक एक यूजर ने फेसबुक पर एक विडियो साझा की है | विडियो मे एक आदमी को सरे आम चाकू घोंप कर मार दिया गया | पोस्ट मे यह दावा किया जा रहा है कि, “बाराबंकी में 8 साल की बच्ची पर रेप करने वाले सुवर के बच्चे को | एक हिन्दू टाइगर ने बीच सड़क पर बीच और बीच राम नाम सत्य कर दिया |” क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

संशोधन से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले उपरोक्त पोस्ट मे दर्शाये गए विडियो के बारे मे गूगल में ‘man stabbed in public’ की वर्ड्स से ढूंढकर की | हमें मिले खोज के परिणाम आप नीचे देख सकतें हैं |

इस संशोधन मे हमें ‘TOI’ द्वारा ८ जून २०१९ को दी गयी ख़बर और एक विडियो प्राप्त हुआ | इस ख़बर के मुताबिक, इम्तिआज़ नामक एक २१ वर्षीय युवक की हैदराबाद के एस. आर. नगर इलाके मे सरेआम छुरा घोंप कर हत्या करने की कोशिश की गयी | इम्तिआज़ की ससुरालवालों को इस रिश्ते से रजामंदी नहीं थी और इसी बात पर लड़की के भाइयों ने इम्तियाज़ पर सरेआम हमला कर दिया | पूरी ख़बर को पढने के लिए नीचे दी गयी लिंक्स पर क्लिक करें |

TOINews | ArchivedLink

इसके अलावा ‘Indiatoday’ द्वारा भी ९ जून २०१९ को इस घटना पर ख़बर दी गयी है, जिसमे आरोपियों को गिरफ़्तार करने की ख़बर भी है | पूरी ख़बर को पढने के लिए नीचे दी गयी लिंक्स पर क्लिक करें |

IndiatodayPost | ArchivedLink

इस संशोधन से इस बात की पुष्टि होती है कि उपरोक्त पोस्ट मे साझा किया गया विडियो बाराबंकी से नहीं है | यह घटना हैदराबाद के एस. आर. नगर इलाके मे घटी एक २१ वर्षीय इम्तियाज़ नामक नौजवान की है जिसने ५ जून २०१९ को एक १९ वर्षीय लड़की के साथ शादी की थी | इस शादी मे लड़की के घरवाले राज़ी नहीं थे और इसी का बदला लेने के लिए ८ जून २०१९ को लड़की के भाइयों ने इम्तिआज़ पर सरेआम हमला बोल दिया और कई बार छुरा घोंप कर हत्या करने की कोशिश की |

जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा की, “बाराबंकी में 8 साल की बच्ची पर रेप करने वाले सुवर के बच्चे को | एक हिन्दू टाइगर ने बीच सड़क पर बीच और बीच राम नाम सत्य कर दिया |” ग़लत है | इस दावे मे दर्शाया गया विडियो हैदराबाद मे घटीत वारदात का है और इस घटना का बाराबंकी मे हुए ८ वर्षीय बच्ची के रेप का कोई संबंध नहीं है |

Avatar

Title:क्या बाराबंकी मे ८ साल की बच्ची का रेप करने वाले का सरे आम खून किया गया ? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao 

Result: False