यह वीडियो स्क्रिप्टेड है। इसका वास्तविकता से कोई संबन्ध नहीं है।

एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसमें आप एक भग्वा रंग के कपड़े पहने हुये शख्स और उसके साथ बुर्के में खड़ी एक महिला को देख सकते है। वीडियो में शख्स यह बोल रहा है कि उसने अपनी बहन के साथ शादी कर ली है। जो उसके साथ बुर्का पहने खड़ी है।

वायरल हो रहे पोस्ट में यूज़र ने लिखा है, “#BhagwaLoveTrap अपनी ही बहन को बुर्का पहनाकर ये भगवाधारी भगवा लव ट्रेप को प्रमोट कर रहा है साथ ही अश्लील बाते कर रहा है और लव ट्रेप के तहत मिलने राशि की डिमांड लड़की से करवा रहा है।“

फेसबुक

https://twitter.com/TheMuslim786/status/1655247174375206912

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि...

इस वीडियो की जाँच हमने इनवीड-वी वैरिफाइ टूल के माध्यम से की। जिसके परिणाम में हमें एक यूज़र द्वारा किया गया एक ट्वीट मिला। उसमें इस वीडियो से ली गयी कुछ तस्वीरें पोस्ट की गयी है और बताया गया है कि यह वीडियो स्क्रिप्टेड है। आप नीचे उस ट्वीट को देख सकते है।

आर्काइव लिंक

इसमें उस यूज़र ने यह भी बताया है कि यह वीडियो विक्रम मिश्रा नामक एक शख्स ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसको ध्यान में रखकर हमने विक्रम मिश्रा के यूट्यूब चैनल की खोज की। वहाँ हमें यही वीडियो 3 सितंबर को प्रसारित किया हुआ मिला। उसके साथ दी गयी जानकारी में लिखा है, हिंदु लड़के ने किया मुस्लिम लड़की से शादी।

आर्काइव लिंक

इसके बाद इस चैनल की और जाँच करने पर हमें 16 जुलाई 2022 को वायरल वीडियो में दिखाये गये दूसरे भाग का मूल वीडियो मिला। उसके साथ दी गयी जानकारी में लिखा है, “मुस्लिम लड़के ने किया हिंदु लड़की से शादी योगी जी से मदद मांगी।“

आर्काइव लिंक

इसके बाद हमने इस चैनल के बायो को देखा, वहाँ हमने उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को देखा। दोनों ही जगह लिखा था कि इस यूट्यूब चैनल का संचालक वीडियो क्रियेटर है, याने की वो वीडियो बनाता है। और इस चैनल पर जो भी वीडियो है वे सब उन्होंने बनाये है। इससे हम कह सकते है कि ये वीडियो स्क्रिप्टेड है।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो स्क्रिप्टेड है। इसका सच्चाई से कोई संबन्ध नहीं है।

Avatar

Title:SCRIPTED VIDEO: भग्वाधारी शख्स ने अपनी ही बहन को बुर्का पहनाकर उसके साथ शादी की!

Fact Check By: Samiksha Khandelwal

Result: Missing Context