क्रिसमस आते ही शॉपिंग मॉल्स में क्रिसमस ट्री के साथ सजावट की जाती है। इसी संदर्भ में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक मॉल में राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की प्रतिमाएं दिख रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि इस साल क्रिसमस के मौके पर एक मॉल को क्रिसमस ट्री से सजाने के बजाय हिंदू देवी देवताओं की प्रतिमाओं से सजाया गया।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- अद्भुत बदलाव..जयतु सनातन..25 दिसंबर पर क्रिसमस ट्री से सजने वाले मॉल अब भगवान राम जी के भव्य प्रतिमा से सज रहे है, सच में हमारा देश बदल रहा है..

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो से कुछ स्क्रीनशॉट लिया। मिली तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च करने पर वायरल वीडियो की तस्वीर हमें एक फेसबुक पेज पर मिली । जिसमें ये पोस्ट 27 अक्टूबर को अपलोड किया गया था। इससे साफ होता है कि वायरल वीडियो हाल का नहीं है।

पोस्ट के कैप्शन में फन रिपब्लिक मॉल लिखा गया है।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए हमने अलग अलग की-वर्ड्स के साथ वायरल वीडियो के बारे में अधिक जानकारी लेने की कोशिश की। परिणाम में हमें वायरल वीडियो लखनऊ के “फन रिपब्लिक” मॉल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला।

वीडियो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो दशहरा के समय का है, जब मॉल में राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की प्रतिमाओं को रखा गया था।

निम्न में वीडियो देखें।

जांच में आगे हमने इस साल फन रिपब्लिक मॉल में क्रिसमस के दिन कोई तैयारी की गई थी या नहीं , ये जानने के लिए मॉल के इंस्टाग्राम अकाउंट को खंगाला। जिसमें हमें पता चला कि क्रिसमस 2023 पर मॉल में क्रिसमस से जुड़े कई स्पेशल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद, हमने पाया कि, ये वीडियो लखनऊ के “फन रिपब्लिक” मॉल की दशहरा सजावट का है। इस साल मॉल को क्रिसमस थीम पर ही सजाया गया था। पुराने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

Avatar

Title:क्रिसमस पर मॉल को राम-सीता की मूर्तियों से सजाए जाने का दावा भ्रामक….

Written By: Sarita Samal

Result: False